
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नर्मदापुरम विभाग बैठक सम्पन्न आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा और हुआ संगठन विस्तार.
इटारसी// मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नर्मदापुरम विभाग बैठक अभिनंदन भवन पुरानी इटारसी में तीन सत्रों में आयोजित हुई जिसमें प्रांत सह मंत्री व नर्मदापुर विभाग के पालक आदरणीय जितेंद्र सिंह जी चौहान,विभाग मंत्री गिरिजाशंकर जी राजपूत एवं विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर जी मंचासीन रहे। सर्वप्रथम राम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजन व पुष्प अर्पित किए। तदोपरांत संगठन की रीति नीति के अनुसार ॐ का उच्चारण कर विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय जय राम का 13 बार वाचन कर बैठक प्रारंभ की।
प्रांत मंत्री जितेंद्र सिंह चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के कार्य,अनुशासन एवं आगामी गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रखंड और ग्राम समिति निर्माण कर स्थापना दिवस कार्यक्रम तथा हितचिंतक अभियान चलाने का आग्रह किया। अंत में उन्होंने संगठन विस्तार की दृष्टि से पांचों जिलों की संगठनात्मक नियुक्ति की।
बैठक के दौरान उपस्थित विभाग के पांचों जिलों हरदा,बैतूल,नर्मदापुर,मुल्ताई एवं पिपरिया जिला के पालक नियुक्त किए गए।
संचालन विभाग सह मंत्री श्याम जी राठौर ने किया।
विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर जी ने हर बैठक में एक गीत कंठस्थ करने का निवेदन किया और बैठक में पांचों जिलों से आए प्रतिनिधियों से प्रखंड एवं जिला बैठक की तिथि घोषित करवाई।
समापन सत्र के मध्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आदरणीय नरेंद्र जी भाईसाहब ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लेने का आवाहन किया।
उक्त बैठक में पांचों जिलों के जिलाध्यक्ष,मंत्री एवं संयोजक के साथ प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
उपरोक्त जानकारी अनुरुद्ध चंसौरिया जिला प्रचार प्रसार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद नर्मदापुरम द्वारा दी गई है.











