
सभी शासकीय प्राथमिक शालाओं की शाला प्रबंधन समिति के बैंक खाते खुलवाने हेतु पीएम श्री (कन्या) शा. कन्या उ.मा. शाला में लगा शिविर.
इटारसी// मनीष जायसवाल
आज पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शाला प्रबंधन समिति के खाते खुलवाने का कैंप लगाया गया ।जिसमें बीआरसी महोदय एवं बैंक के अधिकारियों ने फॉर्म दिए और सभी शाला प्रबंधन समिति के सचिव एवं अध्यक्ष की फोटो लगवा कर हस्ताक्षर करवाए एवं बैंक का फॉर्म भरवाया बी आर सी मैडम ने सभी अध्यक्ष एवं सचिव को देखकर फॉर्म को वेरीफाई किये। डाइट प्राचार्य श्री अनुज सोनी जी ने पी एम श्री कन्या उ मा विद्यालय इटारसी का निरीक्षण किया एवं एवं कैंप में आए सभी शिक्षकों को पोर्टफोलियो साक्षरता एवं शाला की शैक्षणिक व्यवस्था तथा साफ-सफाई पर विशेष निर्देश दिए तथा शिक्षकों को निर्देश दिए की इस वर्ष सभी शालाओं का शत प्रतिशत रिजल्ट आना चाहिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले ऐसा सभी शिक्षकों को निर्देश दिए उपस्थित शिक्षक एवं बी आर सी नर्मदापुरम श्रीमती सपना गोल्हानी, प्रधान पाठक महेश रायकवार एवं जन शिक्षक रामभरोस यादव, मीरा साहू,अरुणा गौर और देवेंद्र खरे ने सभी शिक्षकों से फॉर्म भरवाये।पीएमश्री प्रभारी प्राचार्य श्रीमती विनीता दुबे उपस्थित थी।

9







