
रक्षाबंधन का पर्व हमे हमारी महान परंपराओं से जोड़ता हे = शिव राठौर, विश्व हिंदू परिषद ने सेवा वस्ति में बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर लिया बहनों की रक्षा का संकल्प, हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व .
सिवनी मालवा// मनीष जयसवाल
रक्षाबंधन उत्सव पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने सेवा वस्ति में बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प हर्षौल्लास से वास्तवासियों के बीच मनाया गया पर्व।
उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले ने बताया कि सनातन धर्म में भाई एवं बहनों के प्रेम स्नेह का महापर्व अवसर पर स्थानीय सेवा वस्ति दो पीपल बाबा कॉलोनी स्थित खेड़ापति मंदिर में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जीवा ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल संचालक समाजसेवी प्रवीण पाणिकर जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी नगर मंत्री सुशील गोहर नगर मिलन सत्संग प्रमुख नरेंद्र यदुवंशी नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले आदि की उपस्थिति में मां खेड़ापति मंदिर में माता की पूजा अर्चना कर रक्षाबंधन उत्सव प्रारंभ किया।
कार्यक्रम में सभी बहनों ने सभी पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों को दीप जलाकर तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधकर मिठाई खिलाकर भाइयों का मुंह मीठा कराया गया।
सभी भाइयों ने बहनों के सम्मान एवं सुरक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि बहनों रक्षा सूत्र एक धागा नहीं यह हमारी सनातन संस्कृति भाई बहन के पवित्र स्नेह और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों नारी का सम्मान सनातन संस्कृति की रक्षा समाज में सद्भाव संस्कारों को मजबूत करने का संकल्प हे ।
राठौर ने कहा बहनों सनातन धर्म के अलावा किसी भी धर्म में रक्षासूत्र का कोई महत्व नहीं हे तुम जिस सनातन में जन्मी हो उस धर्म की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी हे ।
राठौर ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमे हमारी महान सनातन परंपरा से जोड़ता हे। बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसके सुख समृद्धि और दीर्घायु की मंगल कामना करती हे वहीं भाई अपनी बहन की सुरक्षा सम्मान ओर गरिमा की रक्षा का संकल्प लेता हे।
समाजसेवी प्रवीण पाणिकर ने कहा कि अभी सभी बहनों को स्नेह के रूप में अपने भाई बहन माता पिता परिजन यही हमारे सच्चे शिक्षक शिक्षिकाएं यही हमारे मित्र होते हे कम उम्र में हमे दिशाहीन मित्रो की आवश्यकता नहीं होती हम अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपने परिवार का मान बढ़ाए और अपने धर्म संस्कृति के लिए अडिग होकर अपना भी मान बढ़ाए ।
कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री सुशील गोहर ने किया एवं अंत में सभी का आभार नगर मिलन सत्संग प्रमुख नरेंद्र यदुवंशी ने व्यक्त किया।
सभी अतिथियों ने वास्तवासियों बहनों को रक्षाबंधन उत्सव की बधाई शुभकामनाएं दी।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी जीवा ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल संचालक समाजसेवी प्रवीण पाणिकर ग्रामीण उपाध्यक्ष कम्मू गौर नगर मंत्री सुशील गोहर नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र योगी नगर समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले नगर मिलन सत्संग प्रमुख नरेंद्र यदुवंशी आयुष योगी अमन मानिक राम योगी मनीष बाथ ब ओमप्रकाश कुशवाह बल्लू मराठा पप्पू कोरी के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण गण बहने उपस्थित रही।








