♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

‘ एक पेड़ माँ के नाम ’ अभियान के तहत जीनियस प्लानेट स्कूल में हुआ वृक्षारोपण.

इटारसी// मनीष जायसवाल

इटारसी। जीनियस प्लानेट स्कूल, न्यास बायपास रोड, सोनासावरी, इटारसी में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने हाथों से विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। विद्यार्थियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर बील, आम, बिही, जामुन सहित विभिन्न फलदार वृक्षों तथा अन्य छायादार पौधों का रोपण किया गया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी तथा वृक्षों के संरक्षण की भावना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।
वृक्षारोपण में विद्यालय के डायरेक्टर जाफर सिद्दीकी, प्राचार्य श्रीमती मनीता सिद्दीकी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मनीता सिद्दीकी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित रखने में ही महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। वहीं डायरेक्टर श्री जाफर सिद्दीकी ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे अभियान बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी समझाने का प्रभावी माध्यम हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में ‘पेड़ लगाएँ, पेड़ बचाएँ और पर्यावरण सुरक्षित बनाएँ’ का संदेश प्रसारित किया गया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129