
विश्व हिंदू परिषद ने हनुमान अंश फिल्म के दर्शकों को तिलक कर किया हनुमान चालीसा का वितरण, फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों को लगाया तिलक,निःशुल्क वितरित की श्री हनुमान चालीसा..
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
सिवनी मालवा के गीता सिने फ्लेक्स में “हनुमान अंश” फिल्म के प्रदर्शन के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर समिति सिवनी मालवा द्वारा विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर के मार्गदर्शन एवं जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी की उपस्थिति में दर्शकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं को श्री हनुमान चालीसा का निःशुल्क वितरण किया गया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख श्री शिव राठौर जी ने कहा कि भगवान श्री हनुमान जी के आदर्श, भक्ति, साहस और राष्ट्रभक्ति का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए। धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित फिल्मों के माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का सकारात्मक प्रयास हो रहा है। देश का जेन की उपलब्धि सनातन चित्रपट पर सनातन के वैभव को पुनर्स्थापित पुनर्जागरण किया जा रहा हे । हमारी गौरवशाली परंपरा देवी देवताओं देवभूमि के इतिहास से परिचय कराना अच्छी पहल है।
हनुमान अंश फिल्म के दर्शकों को हनुमान चालीसा वितरण तिलक कर अभिन्नदन कार्यक्रम में विहिप बजरंग दल के प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी नगर मंत्री सुशील गोहर बजरंग दल पूर्व संयोजक शाहसकीय मनोनीत एल्डरमैन कमलेश लोवंशी पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मुकेश मंसूरिया नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले करण सावनेर नगर मिलन सत्संग प्रमुख नरेंद्र यदुवंशी दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका रिंकी नाथ मातृशक्ति नगर सह संयोजिका नीलिमा सकतपुरिया नैतिक विश्वकर्मा दीपक सोनी जयलेंद्र यदुवंशी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे










