
विहिप का स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रखण्ड इटारसी में भारत माता की आरती के साथ संपन्न हिंदू समाज की शक्ति हमारे मानबिंदु,परंपरा एवं एकता – जितेंद्र चौहान.
इटारसी// मनीष जायसवाल
विश्व हिन्दू परिषद स्थापना के 62 वर्ष पूर्ण होने पर प्रखंड इटारसी के न्यास कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। संगठन की रीति नीति के अनुसार बैठक प्रारंभ हुई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मध्यभारत प्रांत के सह मंत्री आदरणीय जितेंद्र सिंह जी चौहान ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना,उसके संघर्षों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सनातन समाज को संगठित एवं जागरूक रहने का आह्वान किया उन्होंने उपस्थित सनातन समाज को उनके कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए आगामी कार्यों के लिए प्रेरणादायी एवं ओजस्वी उद्बोधन दिया।
प्रांत सह मंत्री ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना एवं सामाजिक कुप्रथाओं जैसे छुआछूत,भेदभाव को समाप्त कर सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज जागरण करना है। विश्व हिंदू परिषद लगभग 50 देश में समाज सेवा का काम कर रहा है।
विहिप जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष जी दुबे ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस पर परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को हुई थी,उस दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व था। श्रीकृष्ण के अवतार के कालखण्ड में देश की परिस्थिति और परिषद के स्थापना के समय देश की स्थिति में अनूठा साम्य दिखता है। 62 वर्ष की यह गौरवशाली यात्रा है। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना मुंबई के पवई स्थित चिन्मय मिशन के सांदीपनि आश्रम में हुई थी ।
उक्त आयोजन में मुख्य रूप से जिला विधि प्रमुख अनिल शुक्ला,जिला कोषाध्यक्ष अरुण गालर,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया,जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप यदुवंशी,नगर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा,सह संयोजक संदीप चौरे,नगर सुरक्षा प्रमुख राज श्रीवास,मातृशक्ति मंजू बाथरी, सुरेन्द्र सिंह तोमर,देवेन्द्र उपाध्याय,तेज सिंह राजपूत,पं राजेश तिवारी,शैलेश योना,हरी सिंह,आदित्य श्रीवास,अनमोल श्रीवास,राहुल ठाकुर, वंश यादव एवं जितेंद्र साहू के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु एवं आमजन उपस्थित रहे।
समापन मंत्र के उपरांत भारत माता की सामूहिक आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी श्री अनिरुद्ध चांसोरिया जिला प्रचार प्रसार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद नर्मदा पुरम द्वारा दी गई है.








