♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कायाकल्प योजना-1 की राशि पानी में बही, योजना-2 के ढाई करोड़ मिलने के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं : रमेश के. साहू

इटारसी// मनीष जायसवाल।

जर्जर सड़कों से परेशान नागरिक, कांग्रेस नेता ने की कार्यों की जांच और शीघ्र निर्माण प्रारंभ कराने की मांग

शहर की बदहाल सड़कों को लेकर अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता रमेश के. साहू ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शासन ने शहर की सड़कों को व्यवस्थित और आवागमन योग्य बनाने के लिए कायाकल्प योजना-1 के अंतर्गत राशि स्वीकृत की थी, लेकिन घटिया निर्माण और जिम्मेदार अधिकारियों एवं इंजीनियरों की कथित लापरवाही के कारण योजना अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सकी।

मेश के. साहू ने आरोप लगाया कि कायाकल्प योजना-1 के तहत बनाई गई कई सड़कें निर्धारित समय से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि योजना पर खर्च की गई शासकीय राशि पानी में बह गई। उन्होंने पूर्व में कराए गए निर्माण कार्यों की निष्पक्ष तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

दो वर्ष पहले राशि मिली, फिर भी काम का इंतजार

साहू ने कहा कि कायाकल्प योजना-2 के अंतर्गत नगर पालिका को लगभग ढाई करोड़ रुपये की राशि करीब दो वर्ष पहले प्राप्त हो चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और इंजीनियरों की उदासीनता के कारण शहर में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं।

शहर की अनेक सड़कें जर्जर अवस्था में हैं। गड्ढों और उड़ती धूल के कारण नागरिकों, वाहन चालकों, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को प्रतिदिन परेशानी उठानी पड़ रही है। खराब सड़कों से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

स्वीकृत कार्यों की जानकारी सार्वजनिक करे नगर पालिका

रमेश के. साहू ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग की है कि कायाकल्प योजना-2 के अंतर्गत स्वीकृत सड़कों की सूची, प्रत्येक कार्य की लागत, निविदा की वर्तमान स्थिति तथा निर्माण प्रारंभ करने की समय-सीमा सार्वजनिक की जाए। साथ ही सभी प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य बिना किसी अतिरिक्त विलंब के शुरू कराए जाएं।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित तकनीकी निरीक्षण किया जाए। कार्यस्थलों पर स्वीकृत राशि, निर्माण एजेंसी, सड़क की लंबाई-चौड़ाई और कार्य पूर्ण करने की अवधि वाला सूचना पटल भी लगाया जाना चाहिए।

साहू ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका प्रशासन ने शीघ्र सड़क निर्माण प्रारंभ नहीं कराया, तो नागरिकों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से निराकरण हेतु कार्यवाही की जाएगी गैरजिम्मेदारी के लिए नगर पालिका प्रशासन उत्तरदायी होंगे।और शीघ्र निर्माण प्रारंभ कराने की मांग

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129