♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

” हिल व्यू सिटी कॉलोनी ” सनखेड़ा रोड इटारसी में हुई चोरी की घटना, 10 लाख से अधिक की ज्वेलरी सहित मोटरसाइकिल पर चोरों ने किया हाथ साफ, कॉलोनी की टूटी हुई बाउंड्री वॉल से घुसकर चोरों ने दिया घटना को अंजाम. कॉलोनाइजर की लापरवाही उजागर.

 इटारसी// मनीष जायसवाल

इटारसी – सनखेड़ा रोड पर स्थित ” हिल व्यू सिटी” कॉलोनी में 15 सितंबर रात्रि 1 से 2:00 बजे के बीच चोरों ने कॉलोनी की फेंसिंग काटकर रेवाराम सरवरे के मकान पर चोरी कर करीबन 10 लाख से ज्यादा के सोने के आभूषण और एक ड्रीम युगा होंडा मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया इस घटना की विधिवत  FIR दिनांक 16 सितंबर बुधवार को इटारसी के सिटी थाने में पीड़ित पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई.

घटना पर हिल व्यू कॉलोनी वासियों का कहना है

👉TNCP एवं कवर्ड कैंपस के नाम पर बेचे गए कॉलोनी में प्लाट अब है मूलभूत सुविधाओं का अभाव,बाउंड्री वॉल 25 से 30 जगह पर टूटी इसकी जगह पर तारों की फेंसिंग.

घटना से नाराज कॉलोनी वासियों से ली गई जानकारी अनुसार यह घटना केवल और केवल कॉलोनाइजर अमरजीत चावला की लापरवाही की वजह से हुई है जिन्हें इस कॉलोनी में पक्की बाउंड्री वॉल समय रहते बनवाने की गुजारिश सभी कॉलोनी वासियों द्वारा कई बार की गई फिर भी वह आश्वासन देकर इस बात को टालते रहे कॉलोनी में बाउंड्री वॉल है भी तो 25 से 30 जगह पर टूटी हुई है और उसकी जगह तारों की फेंसिंग की गई है जिसे काटकर आसानी से चोरों ने इस कॉलोनी में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया..

घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज कॉलोनी वासियों ने पुलिस को उपलब्ध कराया है जिसमें आसानी से देखा जा सकता है कि चोरों ने टूटी हुई बाउंड्री वॉल से प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया. हिल व्यू सिटी कॉलोनी स्थित रह वासियों ने चोरों को शीघ्र ही पकड़े जाने की मांग की है.

सनखेड़ा रोड स्थित हिल व्यू सिटी कॉलोनी का मुख्य द्वार.

 

हिल व्यू सिटी स्थित मकान जहां चोरी हुई 👇

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129