♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

धर्म संस्कृति की रक्षा संस्कारों का संरक्षण समाज की संगठिता सशक्त हिंदू समाज का आधार = साध्वी रंजना दीदी,अहंकाररूपी 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का हुआ वध दहन ,भगवान श्रीराम लक्ष्मण हनुमान जी की निकली भव्य शोभायात्रा. 

सिवनी मालवा//  मनीष जायसवाल

धर्म संस्कृति की रक्षा संस्कारों का संरक्षण समाज की संगठिता सशक्त हिंदू समाज का आधार = साध्वी रंजना दीदी

अहंकाररूपी 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का हुआ वध दहन

भगवान श्रीराम लक्ष्मण हनुमान जी की निकली भव्य शोभायात्रा

भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक अभिषेक मालवीय यशोदा मालवीय ने सुंदर भजनों की दी प्रस्तुति

शस्त्र पूजन समारोह में अतिथियों एवं नगरवासियों ने किया शस्त्रों का पूजन

इलेक्ट्रानिक रंगारंग आतिशबाजी का हुआ निरंतर प्रदर्शन

विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा नगर पालिका परिषद नगरवासियों सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का दहन भगवान श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा शस्त्र पूजन भजन संध्या धर्मसभा इलेक्ट्रानिक रंगारंग आतिशबाजी का प्रदर्शन रावण दहन कार्यक्रम संपन्न ।

उक्त जानकारी देते विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख एवं कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि प्रतिवर्ष विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच दशहरा उत्सव समिति द्वारा नगरवासियों एवं नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा के सहयोग से आयोजित विशाल दशहरा महोत्सव कार्यक्रम के सम्माननीय मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय कथा वाचक साध्वी रंजना दीदी अतिथि विधायक प्रेमशंकर वर्मा धर्माचार्य अवधेश तिवारी कक्का भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह मंडलोई पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीक वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह राजपूत श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष पंडित यज्ञेश तिवारी नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र गौर पार्षद सरिता अग्रवाल पार्षद डॉ किरण राठौर समाजसेवी कमल पाल पार्षद प्रतिनिधि आदि अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी पात्रों का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मां यशोदा के सांवरे म्यूजिकल ग्रुप में प्रसिद्ध गायक अभिषेक मालवीय यशोदा मालवीय सोहागपुर के गायक शंकर प्रजापति ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।

मिमिक्री कलाकार विक्की मोरे ने विभिन्न फिल्म कलाकारों की मिमिक्री कर और हास्य व्यंग्य से श्रोताओं को खूब हंसाया ।

शक्ति की आराधना का पर्व पर सभी अतिथियों एवं नगरवासियों ने मंच पर रखे शस्त्रों का पूजन कर शस्त्र धारण करने का संकल्प लिया।

विशाल दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए ** मुख्य अतिथि वक्ता पूज्य साध्वी रंजना दीदी ने धर्म, भारतीय संस्कृति, वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों एवं हिंदू समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर अपना ओजस्वी वक्तव्य दिया।

अपने उद्बोधन में पूज्य साध्वी रंजना दीदी ने भारतीय सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं, धार्मिक मूल्यों एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि धर्म हमें सत्य, सेवा, सदाचार, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। हमारी संस्कृति हमारी पहचान है और इसे सुरक्षित रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

उन्होंने वर्तमान समाज की चुनौतियों पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। परिवारों में संस्कारों का वातावरण, युवाओं में राष्ट्र एवं धर्म के प्रति समर्पण और समाज में आपसी सद्भाव एवं एकजुटता ही हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बना सकती है।

पूज्य दीदी ने हिंदू समाज से आह्वान किया कि वह अपनी गौरवशाली परंपराओं के प्रति जागरूक रहे, सामाजिक कुरीतियों को दूर करे तथा धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाए। उन्होंने विशेष रूप से नशे पर अंकुश युवाओं एवं मातृशक्ति को भारतीय संस्कृति के संरक्षण, संस्कारों के प्रसार और समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।

विजयादशमी का संदेश देते हुए उन्होंने अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श आचरण की शिक्षा देता है। इन्हीं आदर्शों को अपनाकर हम एक सशक्त, संस्कारित और जागरूक समाज का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम में विधायक प्रेमशंकर वर्मा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन ने सभी नगरवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं मंच से प्रेषित की

कार्यक्रम का संचालन विहिप नगर सेवा प्रमुख विनोद रघुवंशी ने किया एवं अंत में सभी का आभार कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने व्यक्त किया।

विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच दशहरा उत्सव समिति दशहरा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आयोजन समिति के शिव राठौर मंच अध्यक्ष राघवेंद्र अग्रवाल विहिप जिला समरसता प्रमुख अनिल यादव निलेश राठौर सतीश बकोरिया नगर मंत्री सुशील गोहर रामसिंह यादव राजेश राठौर गोलू विश्वकर्मा रविन्द्र छिरेले नरेंद्र गोलू सोनी अनुज धामनंदे मातृशक्ति नगर संयोजिका नीलिमा सकतपुरिया निशा विलोदिया प्रिय नागौद निक्की राठौर देव बाथब अभय सोनी दिनेश बाथ ब विक्की राठौर सुमित सराठे जानी नागले कम्मू गौर उत्तम तंवर पुनीत पंचारिया राजा बाथ ब उदय बाथ ब के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण नागरिक जन मातृशक्ति उपस्थित रही।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129