
इटारसी के श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में छप्पन भोग एवं अन्नकूट का भव्य आयोजन संपन्न हुआ
HIND 7 NEWS – ITARSI (MP)
इटारसी के श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में छप्पन भोग एवं अन्नकूट का भव्य आयोजन
इटारसी।//नगर के प्रसिद्ध श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर, इटारसी में आज छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
मंदिर समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर छप्पन भोग का आयोजन किया गया था। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया था।
माता रानी के दरबार में 56 प्रकार के व्यंजन, मिष्ठान, फल एवं नमकीन का भोग लगाया गया। दर्शन के लिए सुबह से ही नगर के सैकड़ों भक्त, माता-बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के अध्यक्ष श्री प्रमोद पगारे एवं समस्त मंदिर समिति के सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.









