
इटारसी के युवा रुद्र सिंह परिहार ने पेश की मानवता की मिसाल, ब्लड कैंसर पीड़ित मरीज के लिए किया रक्तदान.
इटारसी के युवा रुद्र सिंह परिहार ने पेश की मानवता की मिसाल, ब्लड कैंसर पीड़ित मरीज के लिए किया रक्तदान
इटारसी। कहते हैं कि इंसान की पहचान उसकी उम्र से नहीं, बल्कि उसके अच्छे कर्मों से होती है। इस बात को सच कर दिखाया है इटारसी के युवा रुद्र सिंह परिहार ने।
रुद्र सिंह परिहार ने आज होशंगाबाद स्थित सेटा हॉस्पिटल में भर्ती ब्लड कैंसर से पीड़ित एक मरीज के लिए रक्तदान कर मानवता और सेवा भावना का सराहनीय उदाहरण पेश किया।
इतनी कम उम्र में रुद्र सिंह द्वारा उठाया गया यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनका यह प्रयास बताता है कि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के लिए आगे आना ही सच्ची इंसानियत है।
रक्तदान महादान है और रुद्र सिंह परिहार जैसे युवा समाज को यह संदेश दे रहे हैं कि किसी की जिंदगी बचाने के लिए उम्र नहीं, बल्कि एक नेक दिल और सेवा का जज्बा होना चाहिए।
रुद्र सिंह परिहार के इस सराहनीय कार्य को दिल से सलाम। समाज को ऐसे ही जागरूक और सेवाभावी युवाओं की आवश्यकता है।








