♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित “एक नया आगाज” वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ. जिला कलेक्टर नीरज सिंह ने विमोचन किया.

इटारसी//नर्मदापुरम मनीष जायसवाल*

नर्मदापुरम/महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित वीडियो सॉन्ग “एक नया आगाज” का नर्मदापुरम जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (District Collector Neeraj Singh)द्वारा मंगलवार को विमोचन किया गया। इस अवसर पर वीडियो फिल्म से जुड़े स्थानीय कलाकार अनुराधा सोनी, हितेश बस्तबार, अजय नोरिया, आकाश सहित गीत के निर्देशक कोरियोग्राफर और एडिटर देव अवस्थी भी उपस्थित रहे.

गाने की शूटिंग नर्मदा पुरम में मां रेवा के किनारे तथा अन्य स्थानों में की गई जिसमें नर्मदा पुरम के खूबसूरत स्थानों के दृश्यों का समायोजन किया गया है,

गीत की रिकॉर्डिंग जेटी(J.T.Recording Studeo) रिकॉर्डिंग स्टूडियो नर्मदा पुरम में की गई. गीत के बोल (Lyrics) डॉक्टर शिवा यादव द्वारा एवं स्वर श्रीमती अनुराधा सोनी(Anuradha Soni) द्वारा इस गीत को स्वर दिया गया है संगीत संयोजन (Music Direction)  हितेश बस्तबार (Hitesh Bastwar) ने किया. गीत के निर्माता (producer) श्री अशोक स्वर्णकार एवं शशि स्वर्णकार है.गीत में कैमरा चलाने की जिम्मेदारी नवेद अली (Naved Ali) ने संभाली वहीं दूसरी ओर गीत का कंटेंट एवं कोरियोग्राफी देव अवस्थी (Chorographer Dev Avasthi) द्वारा की गई.

इससे पहले देव अवस्थी द्वारा अंचल में लगभग 25 शॉर्ट(Short Movie)फिल्मों का निर्माण किया गया तथा वर्तमान में आदिवासी समस्याओं पर आधारित एक फीचर फिल्म के निर्माण की भी उनके द्वारा तैयारी की जा रही है जिसमें स्थानीय कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129