
10 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ रविवार से.
इटारसी//मनीष जायसवाल
अग्रकुल प्रवतक भगवान अग्रसेन जयंती महोत्सव रविवार से स्थानीय अग्रवाल भवन में आयोजित किया जाएगा
दस दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन खेल कूद, बौद्धिक कोशल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,साथ ही शाम को विराट श्री अग्रसेन मेले का आयोजन भी रविवार 8 अक्टूबर को स्थानीय अग्रवाल भवन में आयोजित किया जाएगा इसी के साथ 9 और 10 अक्टूबर को महिला मंडल के कार्यक्रम 11 और 12 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम 14 अक्टूबर को भंडारा प्रसादी और 15 अक्टूबर को मुख्य जयंती समारोह आयोजित किया जायेगा
तरुण अग्रवाल मंडल के अध्यक्ष गुलाबचंद अग्रवाल में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान अग्रसेन जी की जयंती पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाई जाएगी जिसमे अग्रवाल महिला मंडल युवक दल बहुरानी मंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर बैठक में निर्णय लेकर जयंती को हर्ष उल्लास से मानने की सहमति बनी
अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा 15 अक्टूबर दिन रविवार को शाम 4 बजे अग्रवाल भवन से शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई वापस अग्रवाल भवन में पहुंचेगी जहां मुख्य कार्यकम परितोषित वितरण समारोह किया जाएगा और इसी के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन होगा

नवरात्र में देवी जागरण,महाआरती कार्यक्रम,भजन संध्या, एवं खाटू श्याम संकीर्तन हेतु संपर्क करें.
आकर्षक झांकी नृत्य,बेहतरीन दरबार और क्वालिटी साउंड के साथ
आलाप म्यूजिकल ग्रुप & इवेंट इटारसी//भोपाल// नागपुर
भजन गायक-मनीष जायसवाल
सिंगर/ ऑर्गेनाइजर/ एंकर
9713391586 7970211817







