
विश्व हिंदू परिषद सिवनी मालवा के नवीन कार्यकर्ताओ का परिचय वर्ग संपन्न.
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद सिवनी मालवा नगर एवं ग्रामीण प्रखंड के नवीन कार्यकर्ताओ का परिचय वर्ग संपन्न हुआ। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी ने बताया कि श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूजित अक्षत गृह संपर्क अभियान में लगे कार्यकर्ताओ को संगठन से जोड़ने हेतु परिचय वर्ग लगाए जा रहे जहा कार्यकर्ताओ को अभ्यास कराकर प्रशिक्षित कर संगठन कार्यों में लगाया जाएगा । विश्व हिंदू परिषद सिवनी मालवा नगर एवं ग्रामीण समिति का परिचय वर्ग स्थानीय तिवारी धर्मशाला में कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री शिव राठौर अतिथि जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी जिला सत्संग प्रमुख गुलाब सिंह लोवंशी जिला अभियान संयोजक सतीश बकोरिया आदि की उपस्तिथि में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में मंचासीन अतिथियों ने भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना कर संगठन की रीति पद्धति से किया गया। परिचय वर्ग कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग मंत्री शिव राठौर ने कहा कि राम रूपी राष्ट व्यापी पूजित अक्षत गृह संपर्क अभियान में लगे रामभक्तो को रामराष्ट में लगाकर हिंदू समाज की सेवा में लगाना सबल कार्यकर्ता का निर्माण करना यही परिचय वर्ग का लक्ष्य है राठौर ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने सन 1964 में हिंदुओ का विश्व व्यापी संगठन का निर्माण किया अपने स्थापना काल से ही एक हजार वर्षों के परतंत्रता काल में स्पर्श अस्पृश्य ऊंच नीच श्रेष्ठ निकृष्ट कनिष्ठ ब्राह्मण शुद्र अनेकों भेदाभेद और पतन के गर्त में जा रहे हिंदू समाज के उत्थान एकता के सूत्र में बांधकर विविध कार्यक्रम की रचनाकर समाज में समरसता सद्भावना कुरीतिया विनिष्ट हो धर्म के प्रति आस्था धर्मानुष्ठानों में रुचि बड़े युवा शक्ति तैयार हो महिलाओ में जागृति आए साथ ही धर्मांतरित बंधुओ में अपने पूर्वजों के धर्म में लाने की ललक पैदा हो गौ संवर्धन की प्रवृत्ति जगे गोरक्षा इक्षा शक्ति आए गोहत्या के कलंक को दूर करने की भावना जगे संस्कृत भाषा साहित्य के प्रति सम्मान आए इसी संकल्प के साथ हिंदुओ के बीच काम किया हमारे घोष वाक्य राठौर ने कहा की हम सभी संकल्प लेकर हिंदू समाज के बीच चल रही असुरक्षा की भावना को तोड़ने हिंदू समाज के जागरण हिंदू समाज सबल सक्षम बनाने एवं राम राष्ट के निर्माण में सहभागी बनेंगे हमारी गौरव शाली संस्कृति के वाहक बनेंगे परिचय वर्ग का संचालन विहिप ग्रामीण प्रखंड मंत्री उमेश अंकिले ने किया अंत में सभी का आभार नगर अध्यक्ष डा सौरभ रघुवंशी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगठन का विस्तार करते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर समिति में मंत्री हरीश दुबे नगर उपाध्यक्ष सुशील शर्मा ग्रामीण प्रखंड में रामजीवन रघुवंशी विशेष संपर्क प्रमुख कमल कासदे प्रखंड उपाध्यक्ष कमलेश कम्मू गौर प्रखंड धर्माचार्य संपर्क प्रमुख धनसिंह सुरमा प्रखंड सत्संग प्रमुख बंटी वर्मा नंदरबाड़ा खंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। विश्व हिंदू परिषद सिवनी मालवा नगर एवं ग्रामीण समिति के परिचय वर्ग में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री शिव राठौर ज़िला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी जिला अभियान संयोजक सतीश बकोरिया जिला सत्संग प्रमुख गुलाब लोवंशी नगर संयोजक भुरू बग्गन बानापुरा अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाह प्रखंड मंत्री उमेश अंकिले हरिओम पाल गणेश कीर अमरसिंह कीर विजय सिंह कीर ईशान राठौर नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेल प्रखंड सह संयोजक मंगल सिंह राजपूत हरीश दुबे सुशील शर्मा नगर धर्माचार्य संपर्क प्रमुख ओमप्रकाश जोशी गोलू पाल लक्की पाल किरन तायडे नरेंद्र कालोसिया छोटेलाल यादव नरेंद्र यदुवंशी मनीष राजपूत दुर्गेश पाल तरूण सुनानिया जानी नागले राजा बरिया हेमंत मराठा अशोक कान गोरे वीरू गण गोरे निक्की राठौर मूंगा गोहर पंडित कृष्ण कांत तिवारी कमलेश गोर मनीष बाथब कैलाश कीर के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।








