
सिटी पुलिस ने चेक बाउंस मामले में न्यायालय से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
सिटी पुलिस ने चेक बाउंस मामले में न्यायालय से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया
आरोपी लगभग 6-7साल से न्यायालय से फरार चल रहा था,आरोपी भोपाल न्यायालय से फरार था
इटारसी-जिला पुलिस कप्तान डॉक्टर गुरुकरन सिंह के निर्देश एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ,टीआई गौरव बुंदेला के कुशल मार्गदर्शन में सिटी पुलिस ने एक सस्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।आरोपी भोपाल न्यायालय से लगभग 6-7साल से चेक मामले में फरार चल रहे था।पुलिस ने आरोपी को पावर हाउस आसफाबाद निवासी आरोपी शक्त्ति पिता अनिल भाट को आज घर से गिरफ्तार किया है।आज दोपहर मुखबिर से सिटी पुलिस को आरोपी का घर पावर हाउस आसफाबाद में होने की सूचना प्राप्त हुई है।सूचना मिलते ही एएसआई रमाकांत यादव, प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी,आरक्षक अविनाश को लेकर आरोपी के घर पहुँचे।आरोपी पुलिस को देख भागने का प्रयास कर रहा था।लेकिन पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।आरोपी को कल सिटी पुलिस न्यायालय में पेश करेगी।







