
शिक्षा विभाग का ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर होगा 10 मई से प्रारंभ.
इटारसी// मनीष जायसवाल
लोक शिक्षण संचनालय मध्य प्रदेश भोपाल से जारी पत्र के पालन में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कीड़ा विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में स्थानीय प्रचलित खेल की रुचि अनुसार खेलों के प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया जा रहे हैं
जिला खेल अधिकारी वंदना रघुवंशी ने बताया की जिले में सभी विकासखंड में प्रचलित खेलों के आधार पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहे हैं
पूर्व में ही विकासखंड प्रभारी से खेलों की जानकारी एवं खेल मैदान ,खेल सामग्रियों की जानकारी एकत्रित कर ली गई थी
जिसमें
*हॉकी*:- मिनी गांधी स्टेडियम इटारसी एवं नर्मदपुरम में हॉकी एस्ट्रो ट्रफ ग्राउंड खेल एवं कल्याण विभाग
*आर्चरी(तीरंदाजी)*:- वीर सावरकर खेल एवं दशहरा स्टेडियम पुरानी इटारसी, नोडल खेल विद्यालय पुरानी इटारसी
*वालीवाल*:- शासकीय कन्या विद्यालय नर्मदापुरम एवं शासकीय उ.मा. विद्यालय मेहरागांव
*फुटबॉल* :-शा.एसएनजी स्कूल होशंगाबाद एवं सी एम राइस स्कूल पचमढ़ी
*कबड्डी* :- शा.उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी मालवा एवं उत्कृष्ट विद्यालय माखन नगर
*खो खो*:- कन्या विद्यालयबनखेड़ी
*टेबल टेनिस :-* शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचमढ़ी
*तैराकी*:- डॉल्फिन स्विमिंग पूल एवं सेठानी घाट नर्मदापुरम
*एथलेटिक्स*:- शासकीय कन्या उ .मा. वि. सिवनी मालवा
*रोप स्किपिंग*:- शा. मॉडल विधालय माखन नगर,
हैंडबॉल ताइक्वांडो*:- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया
सभी खेलों के संयोजक, सहसंयोजक एवं कोचों को नियुक्त किया गया है, जो नियम अनुसार, निर्धारित तिथि एवं निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रतियोगिता प्रशिक्षण को संचालित करेंगे, और एक सशक्त खिलाड़ी तैयार करने में शिक्षा विभाग का सहयोग करेंगे.









