अनारक्षित टिकट कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी ने रेल यात्री से कहा “तुम भिखारी और हम देने वाले तुम मेरे गुलाम हो” वीडियो हुआ वायरल अधिकारियों में मचा हड़कंप.
इटारसी// मनीष जायसवाल
🖊️ अनारक्षित टिकट कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी ने रेल यात्री से कहा तुम भिखारी और हम देने वाले तुम मेरे गुलाम हो वीडियो हुआ वायरल अधिकारियों में मचा हड़कंप
➡️ मामला बीती रात लगभग 1:00 बजे के आसपास का टिकट वापस करने पहुंचे रेलयात्री से टिकट काउंटर पर मौजूद रेल कर्मचारियों ने की बदतमीजी
➡️ हालांकि जब रेल यात्री ने वीडियो बनाना चालू किया उसके पूर्व भी उक्त रेल कर्मचारी अनेक शब्दों से रेल यात्री का कर चुके थे अपशब्दों से सम्मान इसके बाद रेल यात्री ने बनाया था वीडियो
➡️ वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है रेल कर्मचारी कैसे रेल यात्री से कह रहा है तुम भिखारी हो और हम देने वाले इसके साथ ही रेल यात्री से रेल कर्मचारियों ने कहा तुम हमारे गुलाम हो
➡️ टिकट कैंसिल कराने पहुंचे रेलयात्री ने जब टिकट काउंटर पर मौजूद रेल कर्मचारी से अनेक बार उसका नाम और बेच के संबंध में पूछा तो उसने नाम बताने से और बेच बताने से भी किया इनकार






