
विश्व हिंदू परिषद ने जल सेवा कार्य का किया शुभारभ,समाजसेविओ अतिथियो ने पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ.
सिवनी मालवा//मनीष जायसवाल
सिवनी मालवा //बढ़ती गर्मी होने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने शीतल ठंडा जल सेवा कार्य का शुभारंभ कर जनमानस को ठंडे जल की सुविधा प्रदान की । उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर सामाजिक समरसता एवं सेवा विभाग प्रमुख रविंद्र छिरेले ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद हिंदुत्व एवं समाज की सेवा हेतु संकल्पित है एवं हमेशा सेवा हेतु संगठन के कार्यकर्ता खड़े होते हे तीव्र गर्मी को देखते हुए नगर में जल सेवा हेतु आज स्थानीय जय स्तंभ चौक पर कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री शिव राठौर के मार्गदर्शन उपस्तिथि में एवं जल सेवा कार्य कार्यक्रम में सम्माननीय अतिथि पूज्य आचार्य पुनीत दुबे महाराज विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी कुचबंदिया समाज प्रदेश अध्यक्ष विजय कुचबंदिया,नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र गोर,एड राम यादव,समाजसेवी प्रमोद खंडेलवाल,सराफा व्यवसाई सुनील कलवानी, सूर्या पालीवाल,कमल पाल, केशव दद्दू भारतद्वाज, कुंदन श्रीवास,भाजपा नगर उपाध्यक्ष निलेश राठौर, नगर कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू रघुवंशी, विनोद वर्मा, रविशंकर राठौर आदि की उपस्तिथि में भगवान श्री राम चंद्र भगवान की पूजा अर्चना घंटे घड़ियाल शंखनाद कर जल सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया ।
जल सेवा का शुभारंभ कर सभी अतिथियों ने नागरिकों को जल पिलाकर जल सेवा कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन नगर संयोजक भुरू बग्गन एवं सभी का आभार नगर मंत्री हरीश दुबे ने व्यक्त किया।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जल सेवा कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष डा सौरभ रघुवंशी, नगर संयोजक भुरू बग्गन,नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले, ग्रामीण प्रखंड मंत्री उमेश अंकिले,नगर उपाध्यक्ष सुशील शर्मा,नगर मठ मंदिर संपर्क प्रमुख कृष्ण कांत तिवारी,नगर धर्माचार्य संपर्क प्रमुख ओमप्रकाश जोशी,सुशील गोहर,कारण सावनेर,जानी नागले,सुमित बर्मन,भूपेंद्र दरबार,आकाश बरिया,बसंत बांखेड़े,वीरू गन गोरे,गुड्डू धुर्वे,चेतन बस्तरवार,संजय जगताप,जगदीश कुशवाह,प्रदीप तिवारी,कमल लोवंशी,विवेक जकनोरे, मनीष बाथब के साथ ही बड़ी संख्या मे कार्यकर्तागण, सामाजिक जन नागरिक जन उपस्थित थे।








