
केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम में निरुद्ध बंदियों के लिए आर्ट आफ लिविंग संस्थान द्वारा चार दिवसीय मेडिटेशन शिविर संपन्न.
नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल
जेल मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश की जेलों में परिरुद्ध बंदियों के तनाव को कम करने, बंदियों में मानवीय गुण एवं सर्वांगीण आध्यात्मिक विकास हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेण्डर वर्ष-2024-25 जारी किया गया।
जारी कैलेण्डर अनुसार केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम खंड अ एवं खंड व में 23 मई 2024 से 26 मई 2024 तक आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान नर्मदापुरम के माध्यम से चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन (ध्यान योग) शिविर का आयोजन किया गया।
केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम खंड-अ में प्रशिक्षक संदीप राजवंशी, आनंद लौवंशी द्वारा 24 बंदियों को एडवांस मेडिटेशन (ध्यान योग) तथा आध्यात्मिक की शिक्षा दी गई। मेडिटेशन के दौरान बंदियों द्वारा सफलतापूर्वक 04 दिवस का मौन किया गया तथा खंड-ब में 65 वंदियों को एडवांस मेडिटेशन (ध्यान योग) एवं आध्यात्मिक शिक्षा, प्रशिक्षक नरेश पटाडिया, श्री सुनील थापक द्वारा दी गई।
केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम के बंदियों को एडवांस मेडिटेशन (ध्यान योग) तथा आध्यात्मिक शिक्षा कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय प्रयास रहा। शिविर में शामिल सभी बंदियों के द्वारा एडवांस मेडिटेशन (ध्यान योग) को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा ली गई। आयोजित शिविर के दौरान संतोष सोलंकी जेल अधीक्षक, प्रहलाद सिंह बरकडे उप अधीक्षक, हितेश वंडिया अष्टकोण अधिकारी, ऋतुराज सिंह दांगी सहा. जेल अधीक्षक उपस्थित रहे।









