
इटारसी परियोजना अंतर्गत सेक्टर 3 के वार्ड क्रमांक 15 में सामूहिक रूप से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया.
इटारसी //मनीष जायसवाल
इटारसी परियोजना अंतर्गत सेक्टर 3 के वार्ड क्रमांक 15 में सामूहिक रूप से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती मीना गाठले एवं प्रधान पाठक श्री महेश कुमार रायकवार जी जी द्वारा वृक्षारोपण किया गया एवं हितग्राहियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई एवं उपस्थित महिलाओ को पर्यावरण जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती मीना गाठले, प्रधान पाठक श्री महेश कुमार रायकवार,अटल बाल पालक सुषमा राजपूत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दीपा पाराशर, विमला सैनी, गीता परसाई, छाया मेहरा, नेहा गोहल ,अनीता बोरकर गीता ठाकुर एवं सहायिका सरोज मेहरा उपस्थित हुई।








