♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राजस्व अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें,बेहतर प्रदर्शन न करने वाले अधिकारियों पर की जाएगी कार्रवाई .

नर्मदापुरम//मनीष जायसवाल

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में की जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा

___________________________________________

कलेक्टर सोनिया मीना ने समय सीमा की बैठक में सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरण का निराकरण प्राथमिकता से करें। प्रकरणों के निराकरण में बेहतर प्रदर्शन करके दिखाएं, बेहतर प्रदर्शन न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण पटवारी, आरआई, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार स्तर पर भी देखे जाएं। कलेक्टर ने निर्देश दिए की आरो मीटिंग से पहले सभी राजस्व अधिकारी अपना प्रदर्शन बेहतर रखें। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वह स्वयं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को देखें, इसके लिए किसी पर आश्रित ना रहे। 1000 या 500 दिन से ऊपर की जो शिकायतें लंबित है उसे प्राथमिकता से बंद एवं निराकृत कराए।

जल गंगा संवर्धन अभियान की कार्य योजना की समीक्षा

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

नर्मदापुरम जिले में 5 जून से शुरू हुए जल गंगा संवर्धन अभियान की कार्य योजना एवं अब तक हुए कार्य एवं उसकी प्रगति की कलेक्टर ने समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिए की जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जितने नए जल स्रोतों के कार्य हाथ में लिए गए हैं, प्रारंभ किए गए हैं, एवं पुरानी जल संरचना है जिनका जीर्णोद्धार कर उन्हें पुनर्जीवित करना है उसकी संख्या से उन्हें अवगत कराए। बताया गया कि जिले में 345 नए कार्य एवं 151 पुरानी जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार के कार्य किए जाएंगे। वर्तमान में पुरानी बावड़ी कुए, तालाब की साफ सफाई एवं गहरीकरण का कार्य सभी के सहयोग से किया जा रहा है। नदी पुनर्जीवन के तहत पलक मती नदी में भी साफ सफाई एवं जेसीबी से गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। गाद एवं जलकुंभी नदी से निकालकर नदी के पानी को स्वच्छ बनाया जा रहा है।

कलेक्टर निर्देश दिए की जन अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करके कार्य शुरू करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिले में जितनी भी पुरानी जल संरचनाओं के पुनरुद्धार का जो कार्य किया जा रहा है उसका डेटा संग्रहित किया जाए, उसकी वीडियो एवं फोटो भी एकत्रित करके उसका डॉक्यूमेंटेशन किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए की रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के लिए आम लोगों को प्रेरित किया जाए। कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी डूडा को निर्देश दिए कि वह नदी , तालाब , बावड़ी , कुए में वाटर रिचार्ज के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी एकजाई करें। जनप्रतिनिधियों को अभियान से अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए और अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।

पौधारोपण की कार्य योजना तैयार की जाए

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बारिश का समय शुरू होते ही पौधारोपण के कार्यक्रम का कार्य संपूर्ण जिले में किया जाएगा। जिले में पौधरोपण के कार्यक्रम के तहत सभी जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, कॉलेज के छात्रों एवं आम लोगों को इस अभियान से अनिवार्य रूप से जोड़ा जाएगा। सभी अधिकारी अपने कार्यालय में पौधारोपण अवश्य करें, कलेक्टर ने निर्देश दिए की आंगनवाड़ियों, स्कूलों, छात्रावासों, शासकीय कार्यालय, सार्वजनिक स्थानों में पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित कर पौधारोपण किया जाए। उन्होंने सभी नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने यहां स्मृति वन तैयार करें। स्मृति वन में कोई भी व्यक्ति अपने प्रियजन की याद में पौधे लगा सकेंगे। कलेक्टर ने कहा कि सिर्फ पौधे लगाने से ही काम नहीं होगा अब पौधों की सुरक्षा करनी भी आवश्यक है। उन्होंने वृद्धजन पार्क, अनुभूति पार्क एवं अन्य पार्क में पौधे लगाने के निर्देश दिए

नालो एवं नालियों की सफाई तथा जर्जर भवन की स्थिति की जानकारी ली

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

कलेक्टर ने बारिश से पूर्व सभी बड़े नालो एवं नालियों की साफ सफाई करने के निर्देश दिए एवं बारिश में जर्जर हो चुके भवनों की जानकारी ली। बताया गया कि सिवनी मालवा में 26, सोहागपुर में 9, माखननगर में 6, इटारसी में 21, भवन जर्जर स्थिति में है जो कभी भी बारिश में गिर सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाएगा

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

बैठक में बताया गया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में भी भव्य रूप से सेठानी घाट सहित अन्य जगहों पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने बताया कि योग दिवस से पूर्व संभवत एक कम डाउन का कार्यक्रम होगा इसमें भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी स्कूलों में, पर्यटन स्थल पचमढ़ी, धूपगढ़ में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेठानी घाट में हमेशा की तरह भव्य योग का कार्यक्रम होगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए की सेठानी घाट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। स्वयं सेवी संस्थाओं, रेडक्रॉस, रोटरी क्लब, महिला संगठनो, मीडिया, कॉलेज के छात्रों, अधिकारी एवं कर्मचारी इसमें अधिक से अधिक अपनी सहभागिता निभाएं। विकासखंड मुख्यालय में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्कूल चले हम अभियान 18 जून से

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

डीपीसी ने बताया कि स्कूल चले हम अभियान 18 जून से प्रारंभ होगा। इस दिन बच्चो का शाला में प्रवेश किया जाएगा। स्कूल में अभी भी बच्चे जल संरक्षण के लिए पेंटिंग चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। बताया गया की 11 जून से 15 जून तक पालकों की बैठक सभी स्कूलों में आयोजित की जाएगी , जहां पालकों से नए शैक्षणिक सत्र के लिए उनके विचार आमंत्रित किए जाएंगे। शासन से पाठ्यपुस्तक प्राप्त हो चुकी है। जिनका जल्द ही वितरण किया जाएगा। नए नवाचार के तहत 54 स्कूलों में केजी 1, 2, 3, की कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी। मैथ्स ओलंपियाड में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभी से बच्चों का चिन्हांकन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्देश दिए की कक्षा आठवीं से कक्षा 9वी में प्रवेश करने वाले सभी बच्चों के नामांकन अनिवार्य रूप से हो जाए, कोई भी नामांकन से वंचित न रहे। बैठक में कलेक्टर ने कॉलेज चले हम अभियान, आईआईटी एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के रिक्त सीट एवं भरी सीट के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।

किसानों को उर्वरकों की कोई कमी ना रहे

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खरीफ फसल के लिए उर्वरको की कोई कमी ना रहे। कलेक्टर ने कहा कि डबल लॉक पर लंबी लाइन ना लगे इसके लिए आवश्यकता के अनुसार मांग के अनुसार पूर्ति होती रहे। कलेक्टर ने कहा कि एनपीके व एसएसपी को बढ़ावा मिले। बताया गया कि समिति स्तर पर एनपीके का पर्याप्त स्टाक है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए की समग्र ई केवाईसी लिंकिंग एवं केवाईसी से खसरा लिंकिंग करने के लिए जगह-जगह शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने भूअर्जन के सभी प्रकरणों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के निर्देश दिए और कहा कि नक्शा तरमीम के प्रकरणों को शिविर लगाकर निराकृत किए जाएं। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आने वाले दिनों में बाढ़ की संभावना को देखते हुए अभी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चिह्नित करें एवं बाढ़ प्रभावितों के ठहराव के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था चिन्हित करके रखें। उन्होंने खनिज विभाग को निर्देश दिए कि लगातार खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई होती रहे। कलेक्टर ने स्वरोजगार के प्रकरणों में बैंक ऋण सरलता से मिलने के निर्देश दिए। साथ ही कहा की अनुकंपा नियुक्ति के सभी प्रकरण पात्रता अनुसार निराकृत किए जाएं।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, अपर कलेक्टर डीके सिंह, डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर, असवन राम चिरामन एवं अन्य सभी विभाग के अधिकारी गण मौजूद थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129