
महर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोहों में जिले के 17 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान
इटारसी// मनीष जायसवाल
स्वर्गीय भैयाजी चन्ने स्मृति सेवा न्यास इटारसी द्वारा स्वर्गीय प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में पत्रकारों का किया सम्मान
इटारसी-महर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोहों आज स्वर्गीय प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में स्वर्गीय भैयाजी चन्ने स्मृति सेवा न्यास इटारसी द्वारा आयोजित किया गया।इस अवसर पर नर्मदापुरम जिले के 17 प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक चैनलों के ब्यूरोचीफ रिपोटर एवं फोटो जर्नलिस्ट का सम्मान किया गया। रविवार को स्वर्गीय प्रेम शंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन इटारसी में महर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोह स्वर्गीय भैयाजी चन्ने स्मृति सेवा न्यास द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि नारद के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर किया गया। आमंत्रित मुख्य अतिथि पंकज जैन समाजसेवी,अध्यक्ष ललित अग्रवाल समाजसेवी और मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर सुदीप शुक्ल वरिष्ठ पत्रकार भोपाल ,सन्तोष नूरिया विभाग प्रचार प्रमुख नर्मदापुरम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।सभी अतिथियों ने कार्यक्रम को सबोधित किया.









