
खुशियों की दास्तान,मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि शोभा के जीवन में लाई खुशियां.
नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल
म.प्र. शासन द्वारा संचालित 0मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, लाडली बहनों के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। योजना का लाभ पाकर महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त हुई है। योजना का लाभ मिलने से महिलाओ के जीवन खुशियां आई है। यह कहना है शोभा माछिया, निवासी वार्ड क्रमांक 17 पीली खंती नर्मदापुरम का।
शोभा माछिया ने कहा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत प्रति माह उनके खाते में राशि प्राप्त हो रही है। शोभा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा योजना के तहत 1250 रूपये की 14वी राशि खाते मे अंतरित की गई है। यह राशि मेरे दिन चर्या के कामो मे उपयोग हो रही है। योजना के संचालन के बाद अब पति से पैसे नही मांगने पडते है। घर की जरूरत की सामग्री इन्ही पैसो से पूरी हो जाती है।
शोभा माछिया ने कहा कि हम महिलाओ की चिंता करते हुए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का संचालन किया है। मैं अपनी तरफ से मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav को धन्यवाद ज्ञापित करती है।






