
भक्तों एवं शहर की जनता के वाहनों की सुरक्षा के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे,बैस परिवार की ओर से बेटे सुमित बैस एवं बहु नेहा गोल्डी बैस की स्मृति में दान किए कैमरे.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी. ओवरब्रिज के नीचे शहर के पुरातन हनुमान धाम मंदिर पर सीसीटीवी लगवाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगने से यहां आने वाले भक्तों के वाहनों सुरक्षा हो सकेगी।
हनुमान धाम मंदिर में मंगलवार और शनिवार को बडी संख्या में भक्तगण दर्शन करने आते हैं। सप्ताह के पूरे दिन यहां लगातार भक्त पहुंचते हैं। भक्त अपनी बाइक और कार ओवरब्रिज के उपर खडे करते हैं यहां बाइक चोरी की संभावना बनी रहती है इसे देखते हुए बैस परिवार की ओर से बेटे सुमित बैस एवं बहु नेहा गोल्डी बैस की स्मृति में 3 कैमरे लगवाएं गए हैं। तीनों कैमरे ओवरब्रिज के तिराहे पर लगवाएं गए क्योंकि मंदिर पर पहले से ही कैमरे लगे हुए हैं। बैस परिवार से लखन बैस जी ने बताया की नगर के थाना प्रभारी गौरब बुंदेला जी के शहर मे cctv कैमरे लगवाने की मुहीम से प्रेरित होकर जनहित मे यह कार्य किया गया है







