
राष्ट्रीय मछुआ दिवस पर मत्स्य विभाग व्दारा कार्यक्रम कर पौधारोपण किया गया,मुख्य अतिथि के रूप मे मत्स्य विभाग भोपाल के यंत्री श्री आर. एस. श्रीवास्तव उपस्थित हुए.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी / 10 जुलाई दिन बुधवार को सहायक संचालक मत्स्योधोग नर्मदापुरम में जिले के क्रियाशील मछुआरो कि उपस्थित में राष्ट्रीय मछुुआ दिवस के शुभअवसर पर कार्यक्रम किया गया। जिसमें सहायक संचालक मत्स्योधोग मुख्य अधिकारी श्री विरेन्द्र चौहान जी एवं फिल्ड अधिकारी श्री अभिषेक कौरव जी ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का मछुआरे कैसा लाभ ले इसकी संपूर्ण जानकारी दी। वक्ता के रुप में पिपारीया से वरिष्ठ मछुआरे श्री मूलचंद कहार एवं रेसलपुर के मत्स्य पालक श्री हरीश केवट जी नेआपना अनुभव एवं राष्ट्रीय मछुआ दिवस पर सभी को शुभकामनाए दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मत्स्य विभाग भोपाल के यंत्री श्री आर एस श्रीवास्तव जी एवं विशेष अतिथि के रुप मे वार्ड न.27 नर्मदापुरम की पर्षाद श्रीमती बिंदीया मांझी भा.ज.पा.मछुआ प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री बद्री केवट जी थे।कार्यक्रम के अंत में में सभी के व्दारा विभाग के प्रांगण में गुलमोहर का पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम में आभार संतोष संतौरे जी ने किया एवं संचालन मोहन रायकवार ने किया।







