
राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया का इटारसी पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत.
इटारसी// मनीष जायसवाल
श्रीमती माया नारोलिया का इटारसी पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत इटारसी 17 जुलाई 0स्थानीय विश्रामगृह में भाजपा कार्यकर्ताओं, भारतीय जनता युवा मोर्चा ,महिला मंडल एवं नागरिकों द्वारा राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया का जोरदार स्वागत किया गया ।भाजपा नेता राजा तिवारी ,दीपक हरि नारायण अग्रवाल, सोनू दीक्षित ,जागृति भदोरिया, ममता मालवीय ,अमित मौर्य,आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि नर्मदा पुरम क्षेत्र में विकास की बहुत संभावना है राज्यसभा सदस्य होने के नाते इस क्षेत्र के विकास के लिए हम लोकसभा सदस्य श्री दर्शन सिंह चौधरी के साथ सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ।श्रीमती नारोलिया ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के प्राण है इनका सम्मान सदैव होते रहना चाहिए। हम आज जिस भी स्थिति में पहुंचे हैं उसके पहले एक साधारण कार्यकर्ता थे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव संयुक्त रूप से प्रदेश के विकास में कार्य कर रहे हैं। बहुत जल्दी नर्मदा पुरम क्षेत्र में भी विकास के नए कार्य होते देखेंगे। भाजपा के नेता विकास नारोलिया भी साथ थे। श्रीमती नारोलिया का भाजपा नेता राजा तिवारी ने कार्यकर्ताओं से परिचय कराया। श्रीमती नारोलिया ने पत्रकार प्रमोद पगारे के स्वास्थ्य की जानकारी दी और उनके कुशल पूछा।









