
भगवान श्री झूलेलाल चालीहा व्रत का 26 वां वार्षिक महोत्सव 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से प्रारंभ,कार्यक्रम का शुभारंभ अखंड ज्योत पूजन एवं भगवान श्री झूलेलाल की आरती से होगा.
♦ इटारसी// मनीष जायसवाल
चओ जय झूलेलाल
भगवान श्री झूलेलाल चालीहा व्रत का 26 वां वार्षिक महोत्सव 1999 से छोटे से रूप में प्रारंभ हुआ यह चालीहा महोत्सव आज भव्य रूप ले चुका है अनेक शहरों से भक्त लोग आकर यह व्रत रखते हे आरती मे शामिल होते हे उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है यह चालीहा व्रत मनोकामना पूर्ण व्रत कहलाता है चालीहा व्रत में सात्विक जीवन जीना होता है जमीन पर सोना होता है बाल दाढ़ी नाखून नहीं काटने होते हैं दूध या दूध से बनी हुई चीज नहीं खानी होती है लहसुन प्याज का उपयोग नहीं किया जाता है
भगवान श्री चालीहा व्रत महोत्सव तारीख 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से प्रारंभ हो रहे हैं कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे से अखंड ज्योत पूजन एव भगवान श्री झूलेलाल जी की आरती से प्रारंभ एव विश्व कल्याण की कामना की प्रार्थना की जाएगी
चालीहा व्रत का समापन 1 सितम्बर दिन रविवार को गुजरात भरूच के ठकुर साईं मनीष लाल जी के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा रोजाना कार्यक्रम सुबह 8:30 एव रात्रि 9:30 बजे आरती पल्लव प्रार्थना होगी आप सभी समस्त भक्त गण सादर आमंत्रित हे


आयोजक-पूज्य पंचायत सिंधी समाज एव झूलण सेवा समिति, इटारसी.







