
आरपीएफ द्वारा रेलवे सम्पत्ति की चोरी के शातिर व आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
इटारसी//मनीष जायसवाल
दिनांक 03.04.2024 को निरीक्षक इटारसी पोस्ट अनुराधा मिश्रा के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार जनोरिया, प्रधान आरक्षक सोबरन सिंह, आरक्षक अमित बावने, आरक्षक डेविड दीन एवं आरक्षक अशोक बारीवे द्वारा इटारसी स्टेशन के आउटर के पास से रेलवे का लोहा (रेलवे ट्रैक में लगने वाली पेन्ड्राॅल क्लिप) चोरी करते हुए संतोष पुत्र फूलसिंह उम्र-30 वर्ष, मोटर साईकिल स्टेण्ड के पास, फुटपाथ रेलवे स्टेशन इटारसी, जिला नर्मदापुरम, म.प्र. को रंगे हाथों पकडा गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी रेल संपत्ति चोरी के मामले में वर्ष 2017 तथा 2019 में 02 प्रकरण दर्ज किए गए थे। आरोपी रेलवे सम्पत्ति की चोरी का आदतन आरोपी है, जिसे आरपीएफ इटारसी द्वारा पुनः रेलवे सम्पत्ति की चोरी करते पाए जाने पर दिनांक 04.04.2024 को माननीय रेल न्यायालय, भोपाल में पेश किया, न्यायालय के आदेश पर आरोपी संतोष को न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया।







