♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नव दंपति के बीच चल रहा था विवाद न्यायाधीश की सक्रियता से कोर्ट ने मिनटों में निपटाया.

इटारसी//मनीष जायसवाल

आज एक नव युगल को कोर्ट ने विवादो से मुक्ति दिलवाई गई। मामला इस प्रकार से है कि नवयुगल का विवाह बड़ी धूमधाम से रीति रिवाज अनुसार संपन्न हुआ ही था कि कुछ ही समय में नवयुगल पृथक होकर तलाक की दहलीज पर आ खड़ा हुआ। कोर्ट में,ऐसी स्थिति को विद्वान द्वितीय अपर जिला न्यायधीश महोदया श्रीमती सुशीला वर्मा ने पहली ही नजर में भांप लिया कि नवयुगल शंका का शिकार है। जबकि ऐसी कोई विपरीत परिस्थिति उनको नही दिखी थी। तब माननीय न्यायाधीश ने दोनो पक्षों के अधिवक्ताओं से पृथक पृथक वार्ता कर नवयुगल को समझाइश दी,साथ ही जीवन के प्रति अपनी अपनी जिम्मेदारी से अवगत करवाकर माता पिता के योगदान का हवाला देकर जब मामला सामने रखकर अपना मत नवयुगल के समक्ष रखा तो दोनो पक्ष अपनी गलतियों का अहसास कर पुनः सभी मतभेद भूलकर आज नेशनल लोक अदालत में एक दूसरे को माला पहनाकर फिर एक होकर अपना दांपत्य जीवन पुनः प्रारंभ करने हेतु कृत संकल्पित होकर एक दूसरे का हाथ थामकर मुंह मीठा कर, माननीय नय्याधीश महोदय से आशीर्वाद प्राप्त कर लोक अदालत से बिदा हुए।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129