♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वार्ड नंबर 3 के बड़े हिस्से की ड्रेनेज समस्या का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निराकरण,अब सीधे नाले में जाएगा निस्तारी पानी.

इटारसी// मनीष जायसवाल

>वार्ड नंबर 3 के बड़े हिस्से की ड्रेनेज समस्या का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निराकरण, अब सीधे नाले में जाएगा निस्तारी पानी
>वीर सावरकर मैदान में हो रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, दशहरे के पहले निर्माण पूरा करने के निर्देश

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने आज वार्ड क्रमांक तीन के सीपीई खेड़ापति मंदिर के सामने वर्षों से रहने वाले नागरिकों की ड्रेनेज की समस्या का समाधान कर दिया। अब यहां का निस्तारी पानी नाले में जाकर मिलेगा। नगरपालिका नेशनल हाईवे किनारे से पाइप नाले तक डालेगी। पहले यहां जमीनी विवाद था।

पुरानी इटारसी के वार्ड क्रमांक 3
सीपीई खेड़ापति मंदिर के सामने वाले हिस्से में आज नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, आर आई तुषार मौर्य, इटारसी पटवारी और नगरपालिका उपयंत्री मुकेश जैन के साथ सीमांकन के लिए पहुंचे। उन्होंने नेशनल हाईवे और यहां रहने वाले किसान की जमीन का सीमांकन कराया। सीमांकन में यह पाया गया कि नेशनल हाईवे की जमीन सड़क के सेंटर से 40-40 फीट दोनों तरफ है । अब सड़क की 40 फीट वाली भूमि पर से नगर पालिका पाइपलाइन डालकर यहां रहने वाले करीब 80 परिवारों के निस्तार के पानी को नाले में पहुंचाएगी। अभी तक यहां पानी की निकासी नहीं होने से पानी या तो खाली प्लाटों में भरता था या एक पुराने कुएं के अंदर पानी जमा होता था।
यहां विवाद यह था कि जहां ढलान है वहां एक किसान पानी की निकासी नहीं होने दे रहे थे, उनका कहना था की जमीन उनकी है। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री चौरे ने बीच का रास्ता यह निकला कि वह अब नेशनल हाईवे की जमीन से पानी आगे नाले तक लेकर जाएगी। जिससे एक बड़ी समस्या का समाधान यहां पर हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद प्रेषित किया है।

दशहरा तक निर्माण पूरा करने के निर्देश:

नगर पालिका अध्यक्ष ने आज इसी तरह पुरानी इटारसी में वीर सावरकर स्टेडियम के निर्माण का निरीक्षण किया । उन्होंने नगर पालिका उपन्यत्री और ठेकेदार को निर्देशित किया कि दशहरे के पहले निर्माण कार्य पूरा हो जाए, साथ ही गुणवत्ता अच्छी रखने के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129