
12 जून को विश्व हिंदू परिषद वैष्णो देवी यात्रा के श्रृद्धालुओ पर आतंकवादी हमले के विरोध मे पुतला दहन कर देगा ज्ञापन.
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
12 जून को विश्व हिंदू परिषद वैष्णो देवी यात्रा के श्रृद्धालुओ पर आतंकवादी हमले के विरोध में आज पुतला दहन कर देगा ज्ञापन
।नर्मदा पुरम विभाग के सभी जिला केंद्र पर होंगे पाकिस्तान का पुतला दहन उग्र प्रदर्शन सभी जिला केंद्र पर कलेक्टर कार्यालय पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम होंगे ज्ञापन हिंदू समाज के साथ मिलकर होगा प्रदर्शन। सिवनी मालवा = जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहे श्रृद्धालुओ पर पाकिस्तान पोषित आतंकवादियो द्वारा किए गए कायराना हमले के विरोध में बजरंग दल नर्मदा पुरम विभाग के सभी जिला केंद्र पर कार्यकर्ता हिंदू समाज एवं साधु संतो के नेतृत्व में पुतला दहन एवं महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापित ज्ञापन जिला कलेक्टर कार्यालय पर सोपा जायेगा । उक्त कायराना घटना पर रोष व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद नर्मदा पुरम विभाग के विभाग मंत्री शिव राठौर ने कहा कि लबे अंतराल के बाद फिर पाकिस्तान परस्त आतंकवादियो फिर हिंदू समाज को चुनौती दी है जम्मू कश्मीर में धार्मिक यात्रा पर निकले हिंदू श्रद्धालुओं पर माता वैष्णो देवी कटरा से शिवखोड़ी दर्शन को जाते समय 9 जून को इस्लामिक जिहादी पाकिस्तानी पोषित आतंकवादियों ने घात लगाकर शिवखोड़ी के निकट बस के ऊपर अंधाधुंध गोलीबारी कर चालक सहित 10 तीर्थ यात्रियों की निर्गम हत्या कर दी उक्त घटना देश भर में भारी आक्रोश व्याप्त है । हिंदू तीर्थ यात्रियों की हत्या के विरुद्ध 12 जून 2024 को बजरंग दल संपूर्ण देश भर में जिला केदो पर पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जिहादी आतंकवाद का पुतला फुकेगा और महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सोपेगा। राठौर ने बताया की इसी श्रृंखला में बजरंग दल नर्मदा पुरम विभाग में आज 12 जून को नर्मदा पुरम विभाग के प्रशासनिक जिला केंद्र नर्मदा पुर बेतुल हरदा संगठन घोषित जिले पिपरिया मुल्ताई में कार्यकर्ता हिंदू समाज के साथ एकत्रित होकर पूज्य साधु संतो के नेतृत्व पाकिस्तान के पुतले को उग्र प्रदर्शन कर फूकेगा एवं देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपेगा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा पुतला दहन ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक अधिक कार्यकर्ता हिंदू समाज को प्रदर्शन ज्ञापन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह विभाग मंत्री शिव राठौर बजरंग दल प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावनडे विभाग संयोजक श्री कांत पटेल विभाग सह संयोजक चंचल सिंह राजपूत विभाग सह मंत्री प्रीति वर्धन चतुर्वेदी महेंद्र साहू नर्मदा पुर जिला अध्यक्ष डा सुभाष दुबे जिला संयोजक नितिन मेशकर हरदा जिला मंत्री हरिदास झुरिया जिला संयोजक रानू तिवारी बेतुल जिला मंत्री राजेश प्रजापति जिला संयोजक दुर्गेश भारती पिपरिया जिला मंत्री शेर सिंह रघुवंशी जिला संयोजक विशाल राठौड़ मुल्ताई जिला मंत्री सुनील भारतद्वाज जिला संयोजक लल्लन यादव आदि ने की हे।







