
दीपक बनोरिया को नई दिल्ली में जर्मनी एंबेसी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया.
इटारसी //मनीष जायसवाल
विगत दिवस 18 फरवरी 2025 को इंटरनेशनल अंबेडकर इंस्टीट्यूट नई दिल्ली मैं एक दिवसीय ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन-भारत( रिकॉग्नाइज्ड बाय विधि एवं न्याय व कंपनी मामले मंत्रालय भारत सरकार ) द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार,एवं कार्यशाला का आयोजन, माननीय श्री हरि शंकर जी शुक्ला राष्ट्रीय अध्यक्षता में किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- आदि गुरु शंकराचार्य गंगोत्री, स्वामी महेश गिरी जी चेन्नई एवं जर्मनी एंबेसी के मिस्टर मार्कोस थे ।
कार्यशाला के अंतर्गत, उपभोक्ताओं के मुख्य 6 अधिकार को विस्तृत से समझाया यह छह अधिकार, 1-सूचना प्राप्त करने का अधिकार, 2-सुरक्षा का अधिकार ,3- चयन करने का अधिकार,4- चुने जाने का अधिकार,5- क्षतिपूर्ति प्राप्त करने का अधिकार, एवं, 6- शिक्षा का मुख्य अधिकार है । कार्यशाला के अंतर्गत संगठन को मजबूत करना, संगठन की कार्य प्रणाली, एवं संगठन के उद्देश्य को जन-जन तक एवं शुद्ध से अशुद्धता की रोकथाम करना एवं भ्रष्टाचार की प्रक्रिया को रोकना, जन जन को जागरूक करना, जागो ग्राहक ,जागो उपभोक्ता के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है ।
इस एक दिवसी सेमिनार एवं कार्यशाला में पूरे भारत से ,लोग- हर राज्य के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सचिव एवं पदाधिकारी गण, संभागीय अध्यक्ष जिला अध्यक्ष, सैकड़ो की संख्या में पहुंचे थे जिन प्रदेश, संभाग एवं जिलाअध्यक्षो ने और पदाधिकारीयो ने ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन में, बहुतअच्छा बेस्ट परफॉर्मेंस किया, उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया । मध्य प्रदेश को प्रथम पुरस्कार जर्मनी एंबेसी के मिस्टर मार्कोस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिशंकर शुक्ला द्वारा,- प्रदेश अध्यक्ष संदीप सूरी एवं दीपक बनोरिया संभागीय अध्यक्ष नर्मदा पुरम एवं मध्य प्रदेश टीम को प्रदान किया गया, इसी श्रृंखला में मध्य प्रदेश से, उपभोक्ता के क्षेत्र में जागरुक एवं उनकी समस्याओं को हल करने में- एक्सीलेंस- उत्कृष्ट कार्य के लिए दीपक बनोरिया को -ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर विशेष रूप से, जर्मनी एंबेसी -मिस्टर मार्कोस ने, सम्मानित किया । इस अवसर पर ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन के ,पूरे भारत से आये, तमाम पदाधिकारी गण, सैकड़ो की तादाद में मौजूद उपस्थित थे।
इस अवसर पर नई दिल्ली से लौटने पर, जिला उपभोक्ता फोरम एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं इष्ट मित्र गणों ने बधाइयां शुभकामनाएं दी, संजय दुबे, एडवो. संतोष गुरयानी,भारत राजपूत, श्रीमती कमलेश राजपूत, राजकुमार पटेल, मनीष जायसवाल, दीपक मनवारे,,एडवो. राजेश आर्य, विनोद कदम , लाली सलूजा, अखिलेश व्यास एवं रामनारायण पटेल आदि लोगों ने बधाई प्रेषित की ।











