
डीजल शेड इटारसी मे आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन AIRF के आवाहन पर WCREU डीजल शाखा द्वारा सुबह 8 बजे न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली हेतु सैकड़ों कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया.
हिंद 7 न्यूज़// इटारसी
डीजल शेड इटारसी मे आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन AIRF के आवाहन पर WCREU डीजल शाखा द्वारा सुबह 8 बजे न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली हेतु सैकड़ों कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया
जिसमे डीजल शेड के WCREU के सदस्य , यूथ विंग, महिला विंग एवम पदाधिकारी ललित रघुवंशी, नीरज पाठक, राजेश मोर्या , संदीप खरे ,विनय विश्वकर्मा ने प्रदर्शन में शामिल होकर OPS बहाली की मांग की तथा मंडल अध्यक्ष आर के यादव तथा डीजल शाखा सचिव नितेश देवडे ने सभा को संबोधित करते हुए NPS से कर्मचारियों को होने वाले नुकसान से अवगत कराया एवम OPS की बहाली की लड़ाई में यूनियन की रूपरेखा से अवगत कराया।









