
जीनियस प्लानेट में हुआ वृक्षारोपण.
इटारसी// मनीष जायसवाल
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर जीनियस प्लानेट स्कूल के प्रांगण में स्कूल डायरेक्टर द्व मो जाफर सिद्दीकी औऱ मनीता सिद्दीकी द्वारा स्कूल की पूर्व विद्यार्थी ख़ुशी सिद्दीकी औऱ शाला के विद्यार्थियों औऱ स्टूडेंट्स केबिनेट के साथ स्कूल प्राचार्य विशाल शुक्ला औऱ स्पोर्ट्स टीचर कृष्णा साहू के साथ वृक्षारोपण किया l जीनियस की पूरी टीम ने स्कूल प्रांगण में आम, नीम, अमरुद, अशोक,सप्तपरनी जैसे वृक्ष लगाए l स्कूल डायरेक्टर जाफर सिद्दीकी ने बच्चों क़ो जीवन में वृक्ष का महत्व बताते हुए कहा कि हमें प्रति वर्ष प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक वृक्ष आवश्यक रूप से रोपित करना चाहिए l डायरेक्टर मनीता सिद्दीकी ने कहा की हम वृक्ष लगाकर केवल खानापूर्ति न करें l बल्कि इन वृक्ष की देखभाल भी करें l जिससे यह बड़े पेड़ बन कर प्रकृति क़ो संरक्षित करें l प्राचार्य विशाल शुक्ला ने सभी बच्चों क़ो वर्ष में एक वृक्ष लगाने औऱ उसकी देखभाल करने की शपथ दिलाई l








