♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

धूमधाम से मना दशहरा महोत्सव,जय जय श्री राम के नारों के बीच दशहरे पर रावण वध हुआ,गांधी स्टेडियम में विशालकाय रावण और मेघनाथ के पुतलों का दहन हुआ,हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी नागरिक गण भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक मे शामिल हुए.

इटारसी //नर्मदापुरम

मनीष जायसवाल

हिंद 7 न्यूज़ इटारसी

असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा शहर में धूमधाम से मनाया गया इटारसी के मिनी गांधी स्टेडियम में नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा आयोजित विगत 9 दिवस से चल रही रामलीला का समापन रावण वध एवं  दहन के साथ संपन्न हुआ. दुर्गा चौक मंदिर से माता दुर्गा की प्रतिमा एवं शहर की रेलवे स्टेशन रोड स्थित काली समिति द्वारा स्थापित माता महाकाली की प्रतिमा गांधी स्टेडियम तक धूमधाम, ढोल और आतिशबाजी के साथ  गांधी स्टेडियम पहुंची वहां पहले से ही हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी श्रद्धालु, माताएं, बहने,बच्चे गणमान्य नागरिक गण मौजूद थे. क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा ने संक्षिप्त उद्बोधन दिया

इसके पश्चात इटारसी एसडीएम टी प्रतिक राव, नगर पालिका सीएमओ  रितु मेहरा, तहसीलदार इटारसी, इटारसी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, इटारसी थाना प्रभारी श्री गौरव बुंदेला,MPVVkL  (AE)श्री कनोजे, काली समिति के संरक्षक मंडल ,श्री दुर्गा समिति दुर्गा चौक को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम में मंच से सम्मानित किया गया इस अवसर पर डॉक्टर सीताराम शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे मौजूद रहे, साथ ही मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष  श्री पीयूष शर्मा को स्मृति चिन्ह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुधा राजेंद्र अग्रवाल को स्मृति चिन्ह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम गांधी को स्मृति चिन्ह, इटारसी नगर पालिका सभापति एवं पार्षद राहुल प्रधान को 9 दिवस तक रामलीला कार्यक्रम के संचालन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया साथ ही  रामलीला आयोजन से जुड़े हुए कलाकारों का भी सम्मान किया गया.

क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा को नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज पंकज चौरे द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के समस्त पार्षद गण, गणमान्य नागरिक गण,समाज सेवी,पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में  मौजूद रहे

कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में भारी पुलिस बल तैनात रहा एक दिन पूर्व से बारिश होने की वजह से मैदान में थोड़ा कीचड़ मच गया था फिर भी व्यवस्था संभाल ली गई मैदान में बड़ी संख्या में कारपेट बिछाया गया जिससे आम जनता को परेशानी थोड़ी कम हुई मैदान में मचे कीचड़ से राहत मिली. गीले हो चुके रावण और मेघनाथ के पुतले को हाइड्रा मशीन से खड़ा रखा गया और दहन के पश्चात इन्हीं मशीनों के सहारे नीचे गिराया गया.

रावण एवं मेघनाथ के पुतलों के दहन से पूर्व श्री राम एवं लक्ष्मण को कंधे पर बैठाकर माता महाकाली एवं दुर्गा चौक वाली माता की प्रतिमा तक ले जाया गया वहां भगवान श्री राम एवं लक्ष्मण ने माता महाकाली एवं माता दुर्गा से आराधना कर शक्ति प्राप्त की और रावण का वध किया. एक-एक कर रावण और मेघनाथ के पुतले को अग्नि दिखाकर वध किया इस दौरान गांधी मैदान में जय जय श्री राम के नारे गूंजते रहे भारी आतिशबाजी हुई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ

इसके तत्पश्चात् भगवान श्री राम के राज्याभिषेक का कार्यक्रम हुआ सर्वप्रथम क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा ने भगवान श्री राम का तिलक कर आरती उतारी एवं  राज्याभिषेक किया,उसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुधा राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीलम गांधी,नगर पालिका सभापति एवं पार्षद कल्पेश अग्रवाल, सभापति एवं पार्षद राकेश जाधव ,पार्षद एवं सभापती राहुल प्रधान, नगर पालिका पार्षद श्रीमती  मनीषा कौर बंजारा,प्रतिनिधि श्री  हन्नु बंजारा, नगर पालिका पार्षद श्रीमती गीता देवेंद्र पटेल एवं पार्षद प्रतिनिधि श्री देवेंद्र पटेल, भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया

एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक गणों ने भगवान श्री राम का चरण स्पर्श कर तिलक लगाकर आरती उतार कर राज्याभिषेक किया. इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद पगारे द्वारा किया गया

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129