
रेलवे स्टेशन का डीसीआई दुबे ने औचक निरीक्षण किया,अनिमिताएं मिलने पर स्टालों पर जुर्माना किया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आज औचक निरीक्षण करने डीसीएम पंकज दुबे कार द्वारा पहुँचे।सबसे पहले उन्होंने स्थानीय रेलवे स्टेशन प्रबंधक देवेंद्र सिंह चौहान को साथ लेकर टिकिट बुकिंग कार्यालय पहुँचे।जहाँ उन्होंने बुकिंग कार्यालय की व्यवस्था को बारीकी से देखा और समझा, इसके बाद स्टेशन प्रबंधक देवेंद्र सिंह चौहान,डीसीआई विनोद वर्मा,डिप्टी एसएस अनिल राय एवं हेड टीसी हरिनारायण मेहरा के साथ स्टेशन परिषर स्थित सायकल स्टैंड पहुँचे।वहाँ जांच के दौरान लापरवाही मिलने पर 2 हजार रुपये का जुर्माना किया।इसके बाद प्लेटफार्म नंबर 1और 7 पर स्थित खानपान स्टालों की जांच में सिंगल प्लास्टिक का उपयोग होने पर 13 हजार रुपये का जुर्माना अलग अलग स्टालों पर किया गया।इसके साथ ही फिर डीसीएम टिकिट बुंकिग कार्यालय पहुँचे।जहाँ टिकिट वितरण कर रही कर्मचारी का केश की जांच की गई। डीसीएम ने स्टेशन परिषर स्थित बिल्डिंग निर्माण का कार्य भी देखा।रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के साथ निर्माण कार्य के समय कोई दुर्घटना न हो उसको देखते हुये खुली जगह पर टीन लगाने के मौखिक डीसीआई विनोद वर्मा को दिये।इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए कचरे को शहर से बाहर सुरक्षित स्थान पर फेंके जाने को लेकर नगरपालिका सीएमओ रितु मेहरा को एक पत्र भी स्वयं नगरपालिका कार्यलय पहुँचकर दिया।







