
व्यापारियों की मांग पर बाजार क्षेत्र में जल भराव की समस्या का निदान तलाशा,सिटी मजिस्ट्रेट,नायब तहसीलदार,सीएमओ और विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण.
नर्मदपुरम// मनीष जायसवाल
विगत दिनों तेज बारिश के कारण बाजार क्षेत्र में बनी जल भराव की समस्या का समाधान करने के लिए आज व्यापारीगणों की मांग पर बाजार क्षेत्र का सिटी मजिस्ट्रेट असवनराम चिरामन, नायब तहसीलदार देवशंकर धुर्वे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले और विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने निरीक्षण किया।
नगरपालिका में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने बताया कि बाजार क्षेत्र में सभी नाले नालियों और चेंबर्स का निरीक्षण कर तत्काल जेसीबी, पोकलेन मशीन से उनकी सफाई कराई गई। इस दौरान इंदिरा चौक, मटका गली, जयस्तंभ चौक का नाला, हलवाई चौक और लेंडिया नाले सहित बाजार क्षेत्र के चेंबरों को प्राथमिकता से साफ सफाई नगरपालिका की स्वच्छता टीम द्वारा की गई। स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी, सतीश यादव सहित अतिक्रमण दल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
*तीन बार आएगा कचरा वाहन
सिटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा व्यापारीगणों को आश्वास्त किया गया कि बाजार क्षेत्र का कचरा लेने के लिए सुबह, दोपहर और शाम को कचरा वाहन आएगा। उन्होंने व्यापारीगणों से आग्रह किया वे अपने प्रतिष्ठान, दुकान और संस्थान के पास डस्टबिन रखें उसमें कचरा का एकत्रिकरण करें और वाहन आने पर उसमें कचरा डालें।
मीनाक्षी चौक पर नालियां साफ की
मीनाक्षी चौक पर जल भराव की समस्या से निपटने के लिए होमगार्ड आफिस के पास लेकर मीनाक्षी चौक तक की नालियों की सफाई जेसीबी की गई। इस दौरान बरसाती पानी के साथ बहकर आया कचरा नालियों में फंस जाने से चौक हो गई। जिन्हें जेसीबी की मदद से साफ कर पानी निकासी की गई। इसके अलावा शहर के ग्वालटोली, आदमगढ़, पीली खंती, आनंद नगर और मीनाक्षी चौक सहित भोपाल तिराहे पर जेसीबी की मदद से बारिश के पानी के साथ बहकर आए कचरे को साफ किया।
बाजार क्षेत्र में जल भराव की समस्या का जल्द होगा निदान
समस्त व्यापारीगणों से आग्रह है कि नगरपालिका की टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में जल भराव की समस्या का निदान तलाश रहे हैं। चैंबरों और नाले नालियों की सफाई तथा नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तेजी से प्रारंभ कर दी गई। जल्द जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।









