
विभागों में सामंजस्य हेतु एसडीएम पिपरिया प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को पचमढ़ी में लेंगे बैठक*
पिपरिया//पचमढ़ी
मनीष जायसवाल
पचमढ़ी भ्रमण के दौरान कलेक्टर सोनिया मीना ने गत दिवस क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीटी पचमढ़ी एवं साडा पचमढ़ी के कार्यो की समीक्षा बैठक ली थी एवं पचमढ़ी क्षेत्र का भ्रमण किया था। कलेक्टर ने बताया कि बैठक में ऐसा ज्ञात हुआ कि स्थानीय स्तर पर विभागों में आपसी समन्वयक नही है और ऐसी स्थिति में विभागीय कार्यो में अनावश्यक विलंब होता है।
उक्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिपरिया प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को पचमढ़ी में बैठक लेंगे। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक म.प्र.पर्यटन पचमढ़ी, सहायक संचालक/ अनुविभागीय अधिकारी सतपुड़ा टाईगर रिजर्व पचमढ़ी, उप संचालक उद्यानिकी पचमढ़ी, अधशासी अधिकारी छावनी पचमढ़ी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण पचमढ़ी, अनुविभागीय अधिकारी वन पिपरिया, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग पचमढ़ी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।








