वार्ड नंबर एक पार्षद दिलीप गोस्वामी के प्रयासों से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान बिजली विभाग एवं नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा किया गया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
इटारसी-बीती रात को इटारसी मीडिया ग्रुप के माध्यम से सतपुडा कॉलोनी पुरानी इटारसी वार्ड नंबर 1 में दो दिनों से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या को प्रमुखता से अधिकारियों के ध्यान आकर्षित करने के लिये उठाया गया था।पार्षद दिलीप गोस्वामी ने इस समस्या से अवगत कराया था।जिसके बाद नगरपालिका अधिकारी एवं बिजली विभाग के अधिकारी अभिषेक कनोजे ने खबर पर संज्ञात लेते हुये दो दिनों से सतपुडा कालोनी में बंद स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया।क्षेत्र के पार्षद दिलीप गोस्वामी एवं क्षेत्र के रहवासियों ने बिजली विभाग एवं नगरपालिका अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया है।







