
दो नाबालिक लड़कियों की तलाश कर पुलिस ने परिजनों के हवाले किया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी-पथरौटा थानांतर्गत दो अलग अलग गांव से दो नाबालिक लड़की लापता हो गई थी।चुकी लडकिया नाबालिक थी इस लिये पथरौटा थाना प्रभारी संजीव पवांर ने दो टीम बनाई और दोनों नाबालिकों की तलाश शुरू की गई। टीम में शामिल एएसआई रेखा मुनिया द्वारा थाना प्रभारी के कुशल मार्गदर्शन में लड़कियों की तलाश शुरू की। लापता होने के 24 घण्टे में पुलिस ने दोनों नाबालिक लड़कियों की तलाश कर ली।पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किया,जिसमे उन्होंने बताया कि हमारे साथ कोई भी घटना नही हुई है। जिसके बाद पथरौटा पुलिस ने दोनों नाबालिक लड़कियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।








