
भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ सिटी पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार किया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
अवैध शराब के साथ सिटी पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार किया.
*टीआई गौरव सिंह बुंदेला के कुशल नेतृव्य में सिटी पुलिस ने 65000 रुपये कीमत की आरोपियो से अवैध शराब जप्त की.
इटारसी-जिला पुलिस कप्तान डॉक्टर गुरुकरन सिंह के निर्देश पर एसडीओपी महेन्द्र सिंह चोहान एवं टीआई गौरव बुंदेला के कुशल नेतृव्य में सिटी पुलिस ने दो आरोपियो को 65000 रुपये की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पूर्व में भी पुलिस ने गांजे और अवैध शराब के साथ आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है।लगातार इटारसी पुलिस अवैध मादक प्रदार्थो के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।
इस सबंध में टीआई गौरव बुंदेला ने बताया कि ।मुखबिर की सूचना पर शेख अमीर उर्फ अम्मू पिता
शेख रसीद पीपल मोहल्ला एवं सेनू उर्फ शादाब शाह पीपल मोहल्ला को गिरफ्तार किया है।दोनो आरोपियो के पास से अवैध शराब जप्त की है।दोनों आरोपियों को घेराबंदरी कर गिरफ्तार किया है।दोनों के पास से 1000 देशी शराब के क्वार्टर जप्त किये है।शराब की कीमत 65000 रुपये है। दोनो के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।आरोपियो को गिरफ्तार करने में आबकारी उपनिरीक्षक राजेश साहू, एसआई राधेश्याम पंवार, महेन्द्र उइके,एसआई श्रद्धा राजपूत,,राहुल पटेल,अनिल ठाकुर,संजय रघुवंशी,प्रधान आरक्षक भागवेन्र्द,आरक्षक हरीश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

<>हिंद7 न्यूज़// इटारसी
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल – मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा,खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7970211817 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें,साथ मे हमारे फेसबुक को फॉलो एवं लाइक जरूर
♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें






