
वर्धमान स्कूल में प्रस्तुति देने में आनंद की अनुभूति हुई..नैनिका घोष.
इटारसी// मनीष जायसवाल
दिनांक 7 सितंबर को वर्धमान पब्लिक स्कूल के सभागार में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कथक नृत्यांगना और कोरियोग्राफर नैनिका घोष द्वारा स्पीक मैके का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नैनिका घोष निनाद फाउंडेशन की संस्थापक – निदेशक हैं, जो सामाजिक योगदान के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय नृत्य को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं। कार्यक्रम का प्रारंभ ईश आराधना से किया गया। इसके पश्चात नयनिका घोष द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति देने के साथ ही शाला के विद्यार्थियों को नृत्य संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए शाला के चेयरमैन श्री प्रशांत जैन सर ने समय – समय पर इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन को अपनी शाला करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में शाला निर्देशिका श्रीमती रचना जैन ने नैनिका घोष का आभार व्यक्त करते हुए सुंदर प्रस्तुति की सराहना व्यक्त की ।









