
वार्ड नंबर 1 में दो समस्याओं को पार्षद ने मोबाइल पर एक मेसेज भेज ठीक कराया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी- पुरानी इटारसी वार्ड 1 में नलकूप की मोटर जल गई थी,जिसकी सूचना वार्ड पार्षद दिलीप गोस्वामी ने नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारी को मोबाइल पर मैसेज कर समस्या से अवगत कराया।जिसके बाद अधिकारी ने पार्षद के मैसेज पर संज्ञान लेते हुये तीन दिवस में मोटर को ठीक कराकर नलकूप पुनः चालू कराया।इसके साथ ही आज वार्ड नंबर 1 में कई दिनों से पाइप लाइन लीकेज हो रही थी।जिसकी शिकायत मेसेज पर पार्षद श्री गोस्वामी ने अधिकारी को की।जिसके बाद आज दोपहर में अधिकारी ने नगरपालिका के कर्मचारियों को भेजकर लीकेज ठीक कराया।










