
स्वच्छता ही सेवा-2024 अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता संस्कार,स्वच्छता अभियान पर बैठक सीईओ जनपद पंचायत केसला रंजीत ताराम के द्वारा ली गई।
नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल
07,सितंबर,2024/ जनपद पंचायत केसला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता संस्कार, स्वच्छता अभियान पर बैठक सीईओ जनपद पंचायत केसला रंजीत ताराम के द्वारा ली गई। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से जन सेवा मित्र एवं मोबिलाइज उपस्थित रहे, जिनको भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहे अभियान के संबंध में प्रशिक्षित किया गया एवं पूर्व में जनपद में बैठक के माध्यम से सहायक यंत्री, उपयंत्री, क्लस्टर प्रभारी, ब्लॉक समन्वयक, सहित सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे। ज्ञातव्य हो कि शासन द्वारा 14 सितंम्बर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत – 01 स्वच्छता की भागीदारी कार्यक्रम जिसमें जनभागीदारी, जागरूकता और एडवोकेसी की जाएगी 02 – सम्मपूर्ण स्वच्छता जिसमें स्वच्छता के लिये साफ सफाई हेतु जगह का चिन्हांकन कर सफाई कराई जायेगी 03- सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा एवं सफाई मित्रों को शासन की योजनाओं से पात्रता अनुसार लाभान्वित किया जायेगा।







