
मां कर्मा जयंती के अवसर पर आज दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ होगी युवा वाहन रैली विभिन्न कार्यक्रमों के साथ होगा समापन,चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु दिलाई जाएगी शपथ.
इटारसी// मनीष जायसवाल
आज 7/4/24 रविवार को कर्मा जयंती (1008)समारोह के अवसर पर द्वारकाधीश मंदिर कर्मा मार्ग से 1 बजे युवा वाहन रैली निकाली जाएगी संध्या 6 बजे से मेडिकल चेक अप कैंप,कर्मा जयंती के कार्यक्रम में महा आरती,छप्पन भोग,ड्रामा,नृत्य,फैंसी ड्रेस,प्रतिभा सम्मान,बुजुर्ग सम्मान,सहित अनेकों कार्यक्रम होंगे जिनका रात्रि 10 बजे के पूर्व *कर्मा भोग* (भंडारे) के साथ समापन होगा।।.कर्मा भोग में प्रसादी ग्रहण करने हेतु आप सादर आमंत्रित है
निवेदक नगर साहू समाज,युवा संगठन,कर्मा सखी संगम इटारसी
विशेष………कर्मा जयंती समारोह में लोकसभा चुनाव 2024 में *शत प्रतिशत मतदान हेतु* तैलिक साहू समाज के पुरुष,स्त्री और युवा वर्ग को शपथ दिलाई जाएगी…..









