विश्व हिंदू परिषद ने हनुमान प्रकटोत्सव पर किया भंडारा प्रसादी,बजरंग दल ने मंदिर में की हनुमान चालीसा पाठ महाआरती.
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा महाबली हनुमान प्रकटोत्सव पर जय स्तंभ चौक पर प्रसादी भंडारा कर हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ सामूहिक महाआरती कर लिया हिंदू रक्षा का संकल्प।
उक्त जानकारी हुए बजरंग दल नगर सह संयोजक देव बाथब ने बताया कि बजरंग दल के आराध्य महाबली हनुमान जी के जन्मोत्सव पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग द्वारा स्थानीय जय स्तंभ चौक पर भंडारा प्रसादी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हनुमान जन्मोत्सव पर प्रसादी भंडारा कार्यक्रम में अतिथि पूज्य धर्माचार्य पंडित पुनीत दुबे विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील खत्री समाजसेवी रामबाबू नागेश्वर नवनियुक्त एल्डरमैन उमेश राठौर पार्षद डॉ किरण राठौर पार्षद दुर्गेश यूईके समाजसेवी डा अजय रघुवंशी पूज्य पुरोहित घनश्याम तिवारी विधायक प्रतिनिधि विक्रम सूर्यवंशी निलेश राठौर रविशंकर राठौर हरिओम राठौर आदि अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम चंद्र महाबली हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रसादी भंडारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में नगरवासियों को हनुमान प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि हनुमान जी को बल बुद्धि विद्या साहस सेवा ओर अटूट भक्ति का प्रतीक माना जाता हे वे भगवान श्रीराम के परमभक्त हे ओर उनके जीवन से हमे निस्वार्थ सेवा समर्पण और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती हे।
हनुमान जी का चरित्र हमें सीखता हे कि सच्ची शक्ति केवल शारीरिक बल में नहीं बल्कि विनम्रता सेवा ओर भक्ति में होती हे।
सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों को भंडारे में प्रसादी वितरण कर सभी को हनुमान प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं बधाईयां दी।
पुराने थाने के पीछे स्थित हनुमान मंदिर में सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर श्री राम विजय महामंत्र का जाप कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भगवान महाबली की महाआरती कर सभी ने हिंदुत्व रक्षा का संकल्प लिया।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित प्रसादी भंडारा हनुमान चालीसा पाठ महाआरती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी नगर मंत्री सुशील गोहर नगर सह संयोजक देव बाथब नगर सह संयोजक निक्की राठौर दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका रिंकी नाथ मोना दामें उदय बाथब नगर सह गौरक्षा वीरू गनगोरे नगर मिलन प्रमुख नरेंद्र यदुवंशी प्रतीक गोहर आदित्य गोहर ओमप्रकाश जोशी तरुण सुनानीया के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण नागरिक जन मातृशक्ति उपस्थित रही।







