
पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में श्री निलेश शर्मा एसडीएम इटारसी की अध्यक्षता में पुस्तक मेला के संबंध में मीटिंग आयोजित की गई
इटारसी//मनीष जायसवाल
पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में श्री निलेश शर्मा एसडीएम इटारसी की अध्यक्षता में पुस्तक मेला के संबंध में दिनांक 2 अप्रैल 26 को मीटिंग रखी गई जिसमें एसडीएम नीलेश शर्मा का विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीरज उईके पीएमश्री प्राचार्य सतीश खालखो इटारसी एवं प्रधान पाठक महेश रायकवार द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया गया एसडीएम नीरज शर्मा द्वारा पुस्तक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि अच्छी और गुणवत्तापू9र्ण किताबें उचित दामों में छात्र-छात्राओं को दी जाए इसमें किसी प्रकार की त्रुटि नहीं की जाए इस मीटिंग में BEO नर्मदा पुरम श्री नीरज उइके, बी आर सी नर्दापुरम सपना गोलहानी , बी आर सी केसला रतना सोनिया, प्राचार्य कन्या उ माध्यमिक विद्यालय इटारसी श्री सतीश खलखो, प्राचार्य रामपुर सरिता गुर्जर ,जन शिक्षक रामभरोस यादव, मीरा साहू, अरुणा गौर प्रधान पाठक श्री महेश रायकवार खेल शिक्षक विनोद दुबे शिक्षक ओपी तिवारी महेश मालवीय विनय कुमार सोनिया उपस्थित रहे कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार वर्ष 2026_ 27 में इटारसी क्षेत्र में भी पुस्तक मेले का आयोजन का निर्णय लिया गया इस संबंध में यह मीटिंग रखी गई थी जिसमें पुस्तक विक्रेता तथा अशासकीय स्कूल के संचालक एवं प्रतिनिधि उपस्थित हुए जिसमें पुस्तक विक्रेताओं को मेले में स्टॉल लगाने हेतु निर्देशित किया गया पुस्तक मेले का आयोजन पीएम श्री कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में दिनांक 6/4/26 से 8/4/26 तक तीन दिवस पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा सभी पालकों पालकों को सूचित किया जाता है कि पुस्तक मेले में उपस्थित होकर आयोजन का लाभ उठावे।










