
नैमिषारण्य कि महान भूमि पर पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री श्री बालाजी भागवत सत्संग मंडल मध्यप्रदेश द्वारा सप्त दिवसीय ” संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ” का आयोजन 29 मई से 4 जून 2026 तक.
इटारसी// मनीष जायसवाल
संगीतमय श्री मद्भागवत महापुराण
नैमिषारण्य कि महान भूमि पर पुरूषोत्तम मास के पवित्रतम अवसर पर श्री श्री बालाजी भागवत सत्संग मंडल मध्यप्रदेश द्वारा सप्त दिवसीय श्री मद्भागवत महापुराण का संगीतमय भव्य आयोजन किया जा रहा साथ ही 108 पोथी पाठ अनुष्ठान भी विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में होगा यह दैवीय अनुष्ठान में
नर्मदांचल के सुप्रसिद्ध ख्यातिप्राप्त मां चामुंडा कि सिद्धी कृपा प्राप्त पूज्य गुरुदेव आचार्य पंडित विकास शर्मा की सुमधुर वाणी में किया जा रहा है जिसमें भोपाल,हरदा, पिपरिया, सोहागपुर, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल,मुलताई, इटारसी,भिलाई, रायपुर आदि अनेकों नगरों से भक्त श्रद्धालु यजमान गणो कि गरिमामयी उपस्थिति होगी इस दिव्य आयोजन में वृंदावन धाम के संगीतकार कार अपनी राग रागनियो से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय रूप प्रदान करेंगे वहीं नाट्य कलाकारों द्वारा शिव , नृसिंह,राम ,कृष्ण, हनुमान, राधा-माधव महारास आदि आदि अनेकों सुमधुर स्वरूपों का दर्शन लाभ कराया जायेगा आयोजन समिति के मुख्य सदस्य श्री राजकुमार मालवीया एवं श्री भानू रघुवंशी द्वारा इस दिव्य आयोजन कि जानकारी प्रदान कि गई पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर
नैमिषारण्य चक्र तीर्थ मे पूज्य गुरुदेव के साथ आचार्य पंडित विनीत शर्मा, पंडित मोहित पांडेय पंडित अतुल कृष्ण शास्त्री, पंडित नीरज मिश्रा आदि अनेको विद्वानों द्वारा यह सप्तदिवसीय महान आयोजन किया जाएगा श्री श्री बालाजी श्रीमद्भागवत सत्संग मंडल द्वारा अपील से सभी सनातन धर्मावलंबी इस अनुष्ठान में सादर आमंत्रित हैं











