
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी बच्चों का संदीपनी विद्यालय में एक्सपोजर विजिट.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं मुख्य सचिवों की 5वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की गाइडलाइंस के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग (परियोजना इटारसी) द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 17 एवं 68 के 3 से 6 वर्ष के बच्चों का ‘एक्सपोजर विजिट’ संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय जैन एवं परियोजना अधिकारी श्री योगेश घाघरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस विजिट का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शाला-पूर्व तैयारी, बुनियादी साक्षरता और प्राथमिक स्कूल के प्रति सहजता विकसित करना था।
कार्यक्रम से पूर्व सुपरवाइजर श्रीमती रेखा चौरे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उर्मिला ठक्कर, श्रीमती ममता काबड़े व सहायिका श्रीमती अलका प्रजापति ने अभिभावकों से सहमति प्राप्त की।
विद्यालय पहुँचने पर प्राचार्य श्री एम.पी. चौधरी, श्री उपेंद्र साहू, प्राथमिक प्रभारी श्री के.के. मालवीय, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती कल्पना ठाकुर, श्री जन्मेजय सिंह, श्री विपिन कुमार पांडे व स्टाफ ने बच्चों का तिलक व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। विजिट के दौरान बच्चों को कक्षाओं का भ्रमण कराया गया तथा योग, खेलकूद, कहानी व चित्रकला जैसी मनोरंजक गतिविधियां कराई गईं। अंत में बच्चों को टॉफियां वितरित की गईं।









