
इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर आर्ट एंड साइंस ने प्रसिद्ध एंकर और मिमिक्री आर्टिस्ट प्रकाश पगारे को दिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मान.
इटारसी// भोपाल //मनीष जायसवाल
इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर आर्ट एंड साइंस ने मध्य प्रदेश भारतीय कलाकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पगारे को अपनी कला संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मान देकर सम्मानित किया है समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रकाश पगारे को इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का कल्चर आर्ट एंड साइंस का हृदय से धन्यवाद किया और इस मान सम्मान के लिए अपने गुरुजनों माता-पिता व सभी टीम के पदाधिकारी सभी श्रोताओं के नाम किया क्योंकि सभी की मेहनत दुआओं से मान सम्मान उन्हें विदेश में मिला इसके लिए आप सभी का शुक्रगुजार रहूंगा.
जैसा कि हिंद 7 न्यूज़ को जानकारी है और यहां उल्लेखनीय है कि प्रकाश पगारे इटारसी निवासी हैं और अपनी प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने इटारसी में ही प्राप्त की और यही से बहुत छोटे स्तर पर मिमिक्री और एंकरिंग कार्यक्रमों के जरिए अपनी पहचान बनाई और विगत 15 वर्षों से भोपाल में रहकर प्रदेश और प्रदेश के बाहर विभिन्न मंचों पर अपनी मिमिक्री कौशल का प्रदर्शन करते रहते हैं और एंकरिंग के कार्यक्रमों में व्यस्त हैं और एक बहुत ही अच्छे आर्टिस्ट है












